Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली के मंगोलपुरी में युवक की गोली मारकर हत्या, खाली कारतूस और CCTV बरामद – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Today Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो प्रधानमंत्री मोदी अपनी टीम के साथ द साबरमती रिपोर्ट मूवी देख चुके हैं। वहीं इसरो ने गगनयान मिशन की लॉन्चिंग का ऐलान किया है। साथ ही चंद्रयान-4 को लेकर भी अपडेट दिया है। बदायूं में जामा मस्जिद या नीलकंठ महादेव मंदिर मामले में सुनवाई आज होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज ओडिशा की यात्रा पर जा रही हैं। पुडुचेरी में आज भारी बारिश की चेतावनी के चलते स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। PM मोदी और अमित शाह आज चंडीगढ़ दौरे पर रहेंगे। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
महायुति में शामिल तीनों पार्टियों के नेता एक साथ शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर तैयारियों को जायजा लेने पहुंचे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले द्वारा शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी की समीक्षा की गई।
महागठबंधन सरकार के शपथ ग्रहण के लिए प्रदेश कार्यालय में भाजपा की जीत की तैयारी शुरू हो गई है।
चंद्रशेखर बावनकुले, आशीष शेलार, प्रवीण दरेकर, प्रसाद लाड सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए एनडीए शासित राज्य के मुख्यमंत्रियों, उपमुख्यमंत्रियों को निमंत्रण दिया गया है। केंद्रीय मंत्री, राज्यपाल समेत केंद्रीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। साधु, महंत, कलाकार, लेखक भी आमंत्रित होंगे।
आज Bangladesh में चिन्मय कृष्ण दास की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी, लेकिन Bangladesh में भारत विरोधी प्रदर्शनों के बीच खबर यह है कि चिन्मय के वकील पर जानलेवा हमला हुआ है। Ramen Roy पूरे मामले में Chinmoy Das के वकील की हैसियत से उनके लिए अदालत में पैरवी कर रहे थे, जिससे नाराज़ कट्टरपंथियों ने उनके घर पर हमला किया। उनके घर को तहस नहस कर दिया। भीड़ के हमले की वजह से वकील Ramen Roy बुरी तरह घायल हो गए हैं और उन्हें ICU में भर्ती करना पड़ा है।

दिल्ली के मंगोलपुरी में एक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। आरोपी और मृतक दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं। इसलिए हंगामे की आशंका के चलते पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मृतक की पहचान मंगोल पूरी निवासी पंकज के रूप में हुई है। आरोपी पहले भी अपराधिक घटनाओं में शामिल बताए जाते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी पड़ोस के ही बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके से खाली कारतूस बरामद किया गया है।

किसान आंदोलन अभी थम गया है। किसानों ने नोएडा की सड़कें भी खाली कर दी हैं। किसानों ने सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है। अगर सरकार 7 दिन में कार्रवाई नहीं करती तो किसान संसद कूच करेंगे। फिलहाल भारतीय किसान परिषद के नेता नोएडा लिंक रोड पर बने दलित प्रेरणाा स्थल अंबेडकर पार्क में रहेंगे। अगर 7 दिन में मांगें पूरी नहीं हुईं तो किसान संसद कूच करने की योजना बनाएंगे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार से 5 दिवसीय ओडिशा दौरे पर हैं। वह पुरी के जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। कई अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगी। इस दौरान उनके साथ परिवार भी मौजूद रहेगा।
बदायूं में जामा मस्जिद या नीलकंठ महादेव मंदिर मामले में सुनवाई आज होगी। जामा मस्जिद बनाम नीलकंठ महादेव मंदिर मामले कई सालों से कोर्ट में विचाराधीन है। मामला सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रहा है।
गगनयान, चंद्रयान-4 और स्पेस स्टेशन भारत के नए अंतरिक्ष मिशन हैं। इसरो चीफ एस सोमनाथ ने तीनों को लेकर ताजा अपडेट दिया है। गगनयान मिशन दिसंबर 2026 में लॉन्च किया जाएगा। इस बीच चंद्रयान-4 को लॉन्च करने की भी तैयारी इसरो करेगा। साल 2030 तक भारत अंतरिक्ष में अपना स्पेस स्टेशन भी लॉन्च कर देगा। बीती रात एक कार्यक्रम में इसरो चीफ ने इन सभी के बारे में अहम जानकारियां दी।

Written By
News24 हिंदी
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News