Aaj Ki Taaza Khabar : नगर निगम चुनाव के लिए अजीत पवार की NCP और शरद पवार की NCP में हुआ गठबंधन – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Aaj Ki Taaza Khabar: आज 28 दिसंबर और दिन रविवार है. आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ की, जिसके 129वें एपिसोड का प्रसारण हुआ. कांग्रेस भी आज अपना स्थापना दिवस मना रही है, जिसके लिए देशभर में मंडल और पंचायत स्तर पर कार्यक्रम हो रहे हैं.
वहीं देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज कर्नाटक में पनडुब्बी में सवार होकर समुद्री यात्रा की और ऐसा करने वाली वे देश की दूसरी राष्ट्रपति बनीं. दूसरी ओर, आज UP के लखनऊ में बड़ा इमामबाड़ा में शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की जनरल बॉडी की मीटिंग हुई. इधर गृह मंत्री अमित शाह आज और कल के असम दौरे पर गए हैं.
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NCP प्रमुख अजीत पवार ने पिंपरी चिंचवड़ में होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए NCP और NCP (शरद पवार) के बीच गठबंधन की घोषणा की है.

आज पिंपरी चिंचवड़ में एक चुनावी रैली के दौरान उन्होंने कहा, “पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल करते समय, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार गुट ने पिंपरी चिंचवड़ में मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है. इस वजह से परिवार एक बार फिर साथ आएगा. लोगों के मन में बहुत से सवाल थे कि क्या होगा, कई बार महाराष्ट्र के विकास के हित में कुछ फैसले लेने पड़ते हैं. मैंने यहां के नेताओं के साथ सीट-शेयरिंग पर बात की है और इसकी घोषणा भी जल्द ही की जाएगी.”

#watch कोलकाता: अपने बेटे की हिरासत पर जन उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर ने कहा, "यह एक छोटी सी घटना थी कि मेरा PSO जुम्मा खान सुबह अचानक मेरे ऑफिस में घुस आया, जब मैं अपने बेटे से बात कर रहा था और घर जाने के लिए छुट्टी मांगने लगा। हमने उसे बाहर जाने को कहा… लेकिन वो नहीं… pic.twitter.com/lNfm3iO2YN

(राजेश शर्मा रिपोर्ट)
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिले विस्तृत जांच के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया है. रेजिडेंट डॉक्टर सोमवार से अपने काम पर लौट आएंगे. इसके बाद 3 जनवरी को भविष्य की योजना तैयार होगी. फिलहाल, रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने राघव नरूला के टर्मिनेशन मामले में दोबारा विस्तृत जांच के आश्वासन के बाद वापस काम पर लौटने का फैसला लिया है.

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कहा, ‘सरकारी अस्पताल में आम लोग जाते हैं… लोगों को आशा होती है कि ठीक होकर आएंगे. जब अस्पताल में डॉक्टर प्यार से बात करता है तो मरीज अच्छा महसूस करता है… मैंने एक डॉक्टर और मरीज में बहस होते देखी… उनका व्यवहार अच्छा नहीं था। सरकार ने कहा कि ये गलत है. डॉक्टर को मरीज भगवान के रूप में देखता है. इसके बाद डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की गई. उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया…’
झारखंड में शीतलहर का कहर, 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “पूरे उत्तर भारत में भीषण शीतलहर पड़ रही है. उत्तर प्रदेश में भीषण शीतलहर को देखते हुए सरकार ने सभी जिला प्रशासन को हर जनपद में रैन बसेरा बनाने के लिए, जरूरतमंदों को कंबल वितरण करने के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई है. आज मुझे शहर में रैन बसेरों का निरीक्षण करने और जरूरतमंदों को कंबल वितरित करने का अवसर प्राप्त हुआ है। महानगर में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव भी जलाए जा रहे हैं…”

थाना सेक्टर-142 क्षेत्र के अंतर्गत डंपिंग यार्ड में एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त होने पर थाना सेक्टर-142 पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जानकारी की गई तो एक अज्ञात महिला उम्र करीब 22 से 25 वर्ष का शव कूड़े के ढेर में मिला था. पुलिस उच्चाधिकारीगण व फील्ड यूनिट टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराते हुए स्थानीय पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है. सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है. मृतक महिला की शिनाख्त एवं शव कहां से आया है, इस संबंध में जानकारी की जा रही है.

#watch अजमेर, राजस्थान: उर्स के मौके पर ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर तिरंगे के रंग की चादर चढ़ायी गई। pic.twitter.com/bjESF9Kiqm

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, ‘कांग्रेस के बड़े वरिष्ठ नेता हैं मुख्यमंत्री रहे हैं, ऐसी अपशब्दों का इस्तेमाल करना… मोदी जी बन नहीं सकते तो मोदी जी पर टिप्पणी नहीं करना चाहिए. मोदी जी और भाजपा को हराने में इनकी बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है.’
उन्नाव रेप पीड़िता फिर जंतर-मंतर पहुंची और न्याय की मांग को लेकर धरना दिया. पीड़िता के साथ कई सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता भी मौजूद हैं, जो न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पीड़िता को अब तक पूरा न्याय नहीं मिला है, जिसको लेकर वह बार-बार अपनी आवाज उठाने को मजबूर है. मौके पर पुलिस बल तैनात है और हालात पर नजर रखी जा रही है.
बांग्लादेश में जामात-ए-इस्लामी के साथ नेशनल सिटीजन पार्टी के प्रस्तावित गठबंधन को लेकर असहज सिर्फ तस्नीम जारा ही नहीं है. कलह तेज होने के संकेत के साथ पार्टी के 30 शीर्ष नेताओं ने आज जामात-ए-इस्लामी के साथ प्रस्तावित गठबंधन का कड़ा विरोध किया और अध्यक्ष को सामूहिक इस्तीफे की धमकी दे दी.

इन 30 नेताओं जिनमें पूर्व सांसद और जिला अध्यक्ष शामिल हैं, ने ढाका में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि यह गठबंधन पार्टी के धर्मनिरपेक्ष सिद्धांतों के खिलाफ है. जामात 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान पाकिस्तान समर्थक माने जाने के कारण विवादास्पद रही है. हालांकि NCP के अध्यक्ष ने अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन यह घटनाक्रम फरवरी के चुनावों से पहले विपक्षी एकता को कमजोर कर सकती है.
महाराष्ट्र के – रायगढ (खोपोली )में शिवसेना शिंदे गुट की पार्षद मानसी कालोखे के पति की हत्या की गई है. NCP अजीत पवार गुट के नेता पर हत्या का शक जताया गया है. वहीं मंगेश कालोखे की हत्या के मामले में 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए 10 पुलिस टीमें भेजी गई है. रायगढ़ पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है.

कुल 7 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं मुख्य आरोपी रवींद्र देवकर के दूसरे बेटे धनेश देवकर को भी गिरफ्तार किया गया है. शिवसेना पार्टी की पार्षद मानसी कालोखे चुनी गई थीं. शक है कि उनकी हत्या NCP अजीत पवार ग्रुप ने की, जिसने उन्हें हराया था. इस वजह से NCP अजीत पवार ग्रुप के रायगढ़ जिला अध्यक्ष सुधाकर घारे और मुख्य आरोपी रवींद्र देवकर समेत 10 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है.
कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुभकामनाएं दी. साथ ही उन्होंने BJP पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आज संविधान और लोकतंत्र दोनों खतरे में हैं. RSS ने देश का झंडा, यहां तक कि संविधान तक को स्वीकार नहीं किया था. जिनकी आजादी में कोई भूमिका नहीं, वो नागरिकों के अधिकार छीन रहे हैं. बीते 11 सालों में बीजेपी सरकार ने मनमाफिक फैसले लिए. पूंजीपतियों के लिए नियम बनाए और बदले जा रहे हैं. मनरेगा को नष्ट कर दिया गया.
दिल्ली पुलिस ने उत्तम नगर में 7 अवैध तरीके से रह रहे नाइजीरियाई मूल के लोगों को पकड़ा है. ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत एंटी-नारकोटिक्स सेल ने यह कार्रवाई की है. एंटी-नारकोटिक्स सेल को लंबे समय से गुप्तचरों से सूचना मिल रही थी कि कुछ विदेशी नागरिक अवैध रूप से द्वारका जिले में रह रहे हैं और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हैं.

इसी पर एक्शन लेते हुए 24 दिसंबर 2025 को पुलिस ने उत्तम नगर इलाके में रेड मारकर सभी को पकड़ा. पकड़े गए सभी नाइजीरियन नागरिकों के दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें वे ओवर-स्टे/अवैध प्रवेश करते पाए गए. सभी को मेडिकल जांच के बाद FRRO (फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस), दिल्ली के समक्ष पेश किया गया, जहां से उनके डिपोर्टेशन के आदेश रिलीज हुए. इसके बाद उन्हें डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया.
महाराष्ट्र में BMC चुनाव के लिए कांग्रेस ने मुस्लिम दलित कार्ड खेला है. कांग्रेस और प्रकाश अंबेडकर की वंचित बहुजन आघाड़ी में गठबंधन की घोषणा आज दोपहर करीब 12 बजे होगी. मुंबई सहित कुछ महानगरपालिकाओं में चुनाव को लेकर यह घोषणा होगी. महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल और वंचित बहुजन आघाड़ी के महाराष्ट्र प्रमुख प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी घोषणा करेंगे.
ग्रेटर नोएडा इलाके मे यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. दो कारों में टक्कर लगने के बाद भीषण आग लग गई. दोनों कारों में आग लगने के दौरान अफरातफरी मची, लेकिन कार में सवार लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई. पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन आग लगने से दोनों कारें जलकर खाक हो गईं. दोनों कारें जेवर से नोएडा की तरफ जा रही थी. घटना में एक युवक को गंभीर चोट लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामला रबूपुरा थाना क्षेत्र का है.
जम्मू-कश्मीर में 30 से 35 आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई गई है. इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर काम कर रही हैं. वहीं नए साल के मद्देनजर पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप और जेलेंस्की की मुलाकात का स्वागत कीव पर बड़े हमले के साथ किया. रूस ने कीव पर शनिवार को मिसाइल और ड्रोन हमला किया, जिसमें 12 लोग घायल हुए. पुतिन खुद रूस की एक कमांड पोस्ट पर पहुंचे और रुसी सेना प्रमुख जनरल और सैनिकों से मुलाकात की. पुतिन को जेपोरोजेई क्षेत्र में कब्जे की जानकारी दी गई. पुतिन ने कहा कि रूसी-यूक्रेनी सीमा पर बफर जोन स्थापित करने का कार्य तेजी से हो रहा है और रूसी सेना पूरे मोर्चे पर आगे बढ़ रही है.
ब्रिटेन में रहने वाले हिंदू समुदाय ने शनिवार को लंदन स्थित बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस से मांग की है कि हिंदू समुदाय पर बढ़ते हमलों को रोका जाए और खासकर दीपू चंद्र दास की बेरहमी से की गई हत्या के दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए.
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज गुजरात के अहमदाबाद जिले में म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के कई जरूरी प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन भी करेंगे. ई-लॉन्च के साथ चार्टर बांटने का प्रोग्राम भी है. इसके बाद असम के लिए रवाना हो जाएंगे.
देश के गृह मंत्री अमित शाह आज और कल असम के दौरे पर रहेंगे. जहां वे परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. एक जनसभा को संबोधित करेंगे. आज रात कोइनाधारा स्थित राजकीय अतिथि गृह में ठहरेंगे. इसके बाद सोमवार को नवनिर्मित शहीद स्मारक क्षेत्र में शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज कर्नाटक के कारवार बंदरगाह से पनडुब्बी में सवार होकर समुद्री यात्रा करेंगी. राष्ट्रपति कार्यालय ने यह जानकारी दी है और बताया है कि 67 साल की मुर्मू पनडुब्बी में यात्रा करने वालीं देश की दूसरी राष्ट्राध्यक्ष होंगी.
देश के प्रधानमंत्री मोदी आज अपने मन की बात करेंगे और आज कार्यक्रम का 129वां एपिसोड प्रसारित होगा. वहीं प्रसारण का समय सुबह 11 बजे रहेगा. साल 2025 का लास्ट एपिसोड प्रसारित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी साल 2025 की उपलब्धियों, चुनौतियों और नए साल 2026 की संभावनाओं, विकास और वोकल फॉर लोकल जैसे मुद्दों पर बात कर सकते हैं. कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी, DD न्यूज, PM इंडिया यूट्यूब चैनल या नरेंद्र मोदी ऐप पर लाइव सुन सकते हैं. MyGov पोर्टल, टोल-फ्री नंबर 1800-11-7800 या नरेंद्र मोदी ऐप पर लोग अपने सुझाव शेयर कर सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News