—विज्ञापन—
Breaking News Aaj Ki Taaza Khabar : आज यानी 3 जून की खबरों के लिए आपका स्वागत है। गुजरात के अहमदाबाद स्टेडियम में आज आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला है, जिसके लिए पंजाब और बेंगलुरु आपस में भिड़ेंगे। मध्य प्रदेश के भोपाल में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान शुरू होगा, जिसकी शुरुआत लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी करेंगे। इसके लिए वे पार्टी के विधायकों और ऑब्जर्वरों के साथ बैठक भी करेंगे। साउथ कोरिया में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होगा। देश-दुनिया की छोटी से लेकर बड़ी खबरों के लिए News24 से जुड़े रहिए।
JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने पटना में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बयान पर कहा कि भारत की ये परंपरा रही है कि जब भी हम (राजनेता) भारत के बाहर जाएंगे तो हम हिंदुस्तान की बात करेंगे। विपक्ष और पक्ष की घरेलू राजनीति में सवाल खड़े हो सकते हैं, लेकिन जब सलमान खुर्शीद, शशि थरूर, सुप्रिया सुले और प्रियंका चतुर्वेदी जैसे तमाम नेता जो अलग-अलग दलों से हैं, सत्तारूढ़ दलों के सांसदों के साथ विदेश गए हैं और सभी भारत की जबान बोल रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस के अंदर जो बेचैनी है वह समझ से परे है। दुनिया के दूसरे देशों में भारतीय सर्वदलीय मंडल बहुत ही बढ़ियां काम कर रहा है। जब पाकिस्तान को पूरी तरह से अलग करने की कोशिश जारी है और कामयाबी भी मिल रही है, ऐसे में भारत में विपक्ष और कांग्रेस के बयान अत्यंत पीड़ादायक हैं और इसलिए सलमान खुर्शीद का दर्द छलका है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग और मणिपुर के राज्यपाल अजय भल्ला से क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ के कारण उत्पन्न स्थिति पर बात की है। पीएम मोदी ने हरसंभव मदद और समर्थन का आश्वासन दिया है।
ईद-उल-अजहा 2025 की तैयारी पर संभल के डीएम संभल राजेंद्र पेंसिया ने कहा कि बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक की गई है, जिसमें जिले में हमारे जितने भी जगह नमाज होनी है, उन सभी जगहों के प्रतिनिधि भी आए और सबको बताया गया कि किसी भी तरह की कुर्बानी सार्वजनिक जगह पर नहीं दी जाएगी। पहले से तय जगहों पर ही दी जाएगी और हमारे तरफ से बिजली, पानी और साफ-सफाई का ध्यान रखा जाएगा। प्रतिबंधित जानवरों को काटने पर पूरी तरह से रोक है और इस बात का जिक्र शांति समिति की बैठक में किया गया है और सबसे अच्छी बात ये है कि पिछले पांच सालों में इस तरह की घटना नहीं हुई है तो जितने भी मौलवी हैं और सभी लोग हैं, उन्होंने कहा है कि इस बार भी ईद की नमाज शांतिपूर्वक अदा की जाएगी और ईद मनाई जाएगी। धारा 163 लागू है और जो भी किसी भी तरह की शांति भंग करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी..”
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने आवास से रवाना हुए। वे कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत मध्य प्रदेश के भोपाल में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
#watch | Delhi | Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi leaves from his residence.He will attend various programmes in Bhopal, Madhya Pradesh, as part of the Congress’s ‘Sangathan Srajan Abhiyan' (Organisation Rejuvenation Campaign). pic.twitter.com/geW7m8LYqj
— ANI (@ANI) June 3, 2025
#watch | Delhi | Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi leaves from his residence.He will attend various programmes in Bhopal, Madhya Pradesh, as part of the Congress’s ‘Sangathan Srajan Abhiyan' (Organisation Rejuvenation Campaign). pic.twitter.com/geW7m8LYqj
सूत्र के अनुसार, INDIA गठबंधन के नेताओं का एक समूह कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आज बैठक करेगा और दोपहर करीब 12.30 बजे मीडिया को जानकारी देगा। लोकसभा के 200 से ज्यादा सांसदों ने विशेष सत्र के लिए पीएम मोदी को लिखे पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसे जारी किया जाएगा। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करेंगे।
JMM सांसद सरफराज अहमद ने ब्राजील के ब्रासीलिया में कहा कि जहां भी हम गए, हमें सरकार में बैठे लोगों, राजनयिकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली, सभी आतंकवाद के खिलाफ हैं। पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए यह जरूरी था। पाकिस्तान की हरकतों की वजह से कोई भी उसे पसंद नहीं करता। यह शुरू से ही हमें परेशान करता रहा है।
BJD सांसद सस्मित पात्रा ने लाइबेरिया में कहा कि दुनिया में अच्छे या बुरे आतंकवादी नहीं केवल आतंकवादी होते हैं। यह केवल भारत की ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की लड़ाई है। हम वसुदैव कुटुंबकम की विचारधारा पर यकीन रखते हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in