Aaj ki Taaza Khabar Live News Update: आंध्र प्रदेश में ‘मोंथा’ का कहर, चक्रवाती तूफान से तीन लोगों की मौत – State Mirror Hindi

Updated on: 30 Oct 2025 7:08 AM IST
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. गुरुवार 30 अक्टूबर 2025 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, साथ ही बिहार चुनाव की हर बड़ी खबर को जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ ने भारी तबाही मचाई है. तूफान के असर से मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है. कई इलाकों में तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है. प्रशासन ने समुद्री तटवर्ती इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेज़ कर दिए हैं.
मौसम विभाग के मुताबिक, ‘मोंथा’ अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है, लेकिन अगले 24 घंटों तक भारी बारिश और तेज़ हवाओं की संभावना बनी हुई है. राज्य सरकार ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें प्रभावित जिलों में तैनात की हैं. कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित है, जबकि मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है.
Powered by Blink CMS

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News