Aaj ki Taaza Khabar Live News Update: दिल्ली में एनएसए अजीत डोभाल ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी से की मुलाकात – State Mirror Hindi

Updated on: 19 Aug 2025 10:39 AM IST
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. मंगलवार 19 अगस्त 2025 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
#WATCH | Delhi: National Security Advisor (NSA) Ajit Doval meets Chinese Foreign Minister Wang Yi at Hyderabad House pic.twitter.com/thWE6QHSPi
दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की. इस बैठक को भारत-चीन रिश्तों के लिहाज से अहम माना जा रहा है. दोनों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और आपसी सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई.
#WATCH | Gaya, Bihar: On Voter Adhikar Yatra, Congress leader Kanhaiya Kumar says, “Today is the third day of the Voter Adhikar Yatra. This yatra started from Gaya and will continue further. The way people are supporting the yatra, coming out of their homes to see it and giving… pic.twitter.com/yyUhay5N1H
बिहार के गया से शुरू हुई कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा तीसरे दिन भी जारी रही. पार्टी नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि इस यात्रा को लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है. लोग अपने घरों से निकलकर न सिर्फ यात्रा को देख रहे हैं बल्कि आशीर्वाद भी दे रहे हैं. कन्हैया कुमार ने कहा कि यह साफ संकेत है कि भारत में लोकतंत्र को खत्म करना आसान नहीं है, क्योंकि लोकतंत्र यहां के लोगों के दिलों में बसता है.
Patna, Bihar: BJP State President Dilip Jaiswal says, “Rahul Gandhi does not even trust the country’s highest judicial body, the Supreme Court. When a matter is already under hearing in the Supreme Court, coming out on the streets to do politics, creating drama and misleading… pic.twitter.com/Q1IFMmV9yM
पटना में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि जब कोई मामला सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के अधीन है, तब भी राहुल गांधी सड़क पर राजनीति करने और लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. जायसवाल के अनुसार, यह दिखाता है कि राहुल गांधी को देश की सर्वोच्च न्यायिक संस्था और “न्याय का मंदिर’ कहे जाने वाले सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा नहीं है.
#WATCH | NDA candidate for Vice President post C. P. Radhakrishnan felicitated at NDA Parliamentary Party meeting, in the presence of PM Modi, in Delhi pic.twitter.com/aWYWmElxsH
दिल्ली में हुई एनडीए संसदीय दल की बैठक के दौरान उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन का भव्य स्वागत और सम्मान किया गया. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे. बैठक में एनडीए के वरिष्ठ नेताओं और सांसदों ने राधाकृष्णन को बधाई दी और उन्हें उपराष्ट्रपति चुनाव में सफलता की शुभकामनाएं दीं.
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की लगघाटी के कनौण गांव में देर रात बादल फटने से फ्लैश फ्लड आ गया. इस आपदा में तीन दुकानें बह गईं और बाग–बगीचों व फसलों को भारी नुकसान पहुंचा. सरवरी खड्ड का जलस्तर अचानक बढ़ गया और एक पुल क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों का संपर्क कट गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि पूरी रात सड़क पर मलबा और बड़े पत्थरों के चलते हालात भयावह बने रहे.
#WATCH | Delhi: During his interaction with PM Modi, Group Captain Shubhanshu Shukla said, “Food is a big challenge on a space station, there is less space, and cargo is expensive. You always try to pack as many calories and nutrients as possible in the least space, and… pic.twitter.com/oxZwaQ9HLv
प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत के दौरान ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने कहा, “अंतरिक्ष स्टेशन पर खाना एक बड़ी चुनौती है. आप हमेशा कम से कम जगह में ज़्यादा से ज़्यादा कैलोरी और पोषक तत्व पैक करने की कोशिश करते हैं, और हर तरह से प्रयोग चल रहे हैं…”
“मैं जहां भी गया, जिससे भी मिला, सभी मुझसे मिलकर बहुत खुश हुए, बहुत उत्साहित हुए. सबसे बड़ी बात यह थी कि सभी को पता था कि भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में क्या कर रहा है. सभी को इस बारे में पता था और कई लोग ऐसे भी थे जो मुझसे भी ज़्यादा गगनयान को लेकर उत्साहित थे, जो आकर मुझसे पूछ रहे थे कि आपका मिशन कब शुरू हो रहा है…”
रूस के प्रथम उप-प्रधानमंत्री डेनिस मांतुरोव के निमंत्रण पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 19 से 21 अगस्त 2025 तक रूस की आधिकारिक यात्रा करेंगे. इस दौरान वे 20 अगस्त को होने वाले 26वें भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग (IRIGC-TEC) की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे और मॉस्को में भारत-रूस बिजनेस फोरम को संबोधित करेंगे.
विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, दौरे के दौरान जयशंकर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मुलाकात करेंगे. दोनों नेता द्विपक्षीय एजेंडे की समीक्षा करेंगे और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर विचार साझा करेंगे.
At the invitation of First Deputy Prime Minister of the Russian Federation Denis Manturov, External Affairs Minister Dr S Jaishankar will undertake an official visit to Russia on 19-21 August 2025 to co-chair the 26th Session of IRIGC-TEC scheduled for 20 August 2025. EAM will… pic.twitter.com/f0f2a10c66
#WATCH | Gaya, Bihar: On Voter Adhikar Yatra, RJD leader Tejashwi Yadav says, “The Yatra is getting immense love and support from the people and people are now understanding how the BJP people together first of all stole the Election Commission. Now that votes are being stolen,… pic.twitter.com/TKVD8efNIc
बिहार के गया में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि इस यात्रा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है और लोग समझ रहे हैं कि बीजेपी ने पहले चुनाव आयोग को अपने कब्जे में लिया और अब वोट चुराए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की जन्मभूमि बिहार से लोकतंत्र खत्म नहीं होने दिया जाएगा, यह यात्रा ऐतिहासिक साबित होगी. वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सवाल उठाते हुए तेजस्वी ने आरोप लगाया कि उन्होंने कोई ठोस तथ्य नहीं दिए और सिर्फ पीएमओ से मिले लिखे को पढ़कर सुनाया. उन्होंने तंज कसा कि अगर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली है तो इसमें छिपाने जैसा कुछ नहीं है.
Mumbai, Maharashtra: Heavy rainfall causes waterlogging in several parts of the city(Visuals from Andheri West) pic.twitter.com/XJPdtEnDt8
18 अगस्त सुबह 8 बजे से 19 अगस्त सुबह 7 बजे तक मुंबई में जोरदार बारिश दर्ज की गई. सेंट्रल ज़ोन (CT) में 178.56 मिमी, ईस्ट ज़ोन (ES) में 190.50 मिमी और वेस्ट ज़ोन (WS) में 220.82 मिमी बारिश हुई. सबसे तेज़ बारिश सुबह 5 से 7 बजे के बीच दर्ज की गई, जहां CT के बी. नदकर्णी पार्क में 36 मिमी, ES के एस वार्ड ऑफिस में 33 मिमी और WS के दिंडोशी वसाहत म्युनिसिपल स्कूल में 40 मिमी तक वर्षा हुई. बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
China promises to address three key concerns of India. Foreign Minister Wang Yi assured EAM that China is addressing India’s needs of fertilisers, rare earths and tunnel boring machines: Sources https://t.co/liCzB57nz2
सूत्रों के मुताबिक चीन ने भारत की तीन बड़ी चिंताओं को दूर करने का वादा किया है. चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने भारतीय विदेश मंत्री को आश्वासन दिया कि चीन भारत की ज़रूरतों को पूरा करेगा. इसमें खाद (Fertilisers), रेयर अर्थ्स (Rare Earths) और टनल बोरिंग मशीनें (Tunnel Boring Machines) शामिल हैं.
Powered by Blink CMS

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News