Updated on:
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. मंगलवार 19 अगस्त 2025 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्या-क्या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की लगघाटी के कनौण गांव में देर रात बादल फटने से फ्लैश फ्लड आ गया. इस आपदा में तीन दुकानें बह गईं और बाग–बगीचों व फसलों को भारी नुकसान पहुंचा. सरवरी खड्ड का जलस्तर अचानक बढ़ गया और एक पुल क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों का संपर्क कट गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि पूरी रात सड़क पर मलबा और बड़े पत्थरों के चलते हालात भयावह बने रहे.
#WATCH | Delhi: During his interaction with PM Modi, Group Captain Shubhanshu Shukla said, “Food is a big challenge on a space station, there is less space, and cargo is expensive. You always try to pack as many calories and nutrients as possible in the least space, and… pic.twitter.com/oxZwaQ9HLv
प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत के दौरान ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने कहा, “अंतरिक्ष स्टेशन पर खाना एक बड़ी चुनौती है. आप हमेशा कम से कम जगह में ज़्यादा से ज़्यादा कैलोरी और पोषक तत्व पैक करने की कोशिश करते हैं, और हर तरह से प्रयोग चल रहे हैं…”
“मैं जहां भी गया, जिससे भी मिला, सभी मुझसे मिलकर बहुत खुश हुए, बहुत उत्साहित हुए. सबसे बड़ी बात यह थी कि सभी को पता था कि भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में क्या कर रहा है. सभी को इस बारे में पता था और कई लोग ऐसे भी थे जो मुझसे भी ज़्यादा गगनयान को लेकर उत्साहित थे, जो आकर मुझसे पूछ रहे थे कि आपका मिशन कब शुरू हो रहा है…”
रूस के प्रथम उप-प्रधानमंत्री डेनिस मांतुरोव के निमंत्रण पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 19 से 21 अगस्त 2025 तक रूस की आधिकारिक यात्रा करेंगे. इस दौरान वे 20 अगस्त को होने वाले 26वें भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग (IRIGC-TEC) की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे और मॉस्को में भारत-रूस बिजनेस फोरम को संबोधित करेंगे.
विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, दौरे के दौरान जयशंकर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मुलाकात करेंगे. दोनों नेता द्विपक्षीय एजेंडे की समीक्षा करेंगे और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर विचार साझा करेंगे.
At the invitation of First Deputy Prime Minister of the Russian Federation Denis Manturov, External Affairs Minister Dr S Jaishankar will undertake an official visit to Russia on 19-21 August 2025 to co-chair the 26th Session of IRIGC-TEC scheduled for 20 August 2025. EAM will… pic.twitter.com/f0f2a10c66
#WATCH | Gaya, Bihar: On Voter Adhikar Yatra, RJD leader Tejashwi Yadav says, “The Yatra is getting immense love and support from the people and people are now understanding how the BJP people together first of all stole the Election Commission. Now that votes are being stolen,… pic.twitter.com/TKVD8efNIc
बिहार के गया में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि इस यात्रा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है और लोग समझ रहे हैं कि बीजेपी ने पहले चुनाव आयोग को अपने कब्जे में लिया और अब वोट चुराए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की जन्मभूमि बिहार से लोकतंत्र खत्म नहीं होने दिया जाएगा, यह यात्रा ऐतिहासिक साबित होगी. वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सवाल उठाते हुए तेजस्वी ने आरोप लगाया कि उन्होंने कोई ठोस तथ्य नहीं दिए और सिर्फ पीएमओ से मिले लिखे को पढ़कर सुनाया. उन्होंने तंज कसा कि अगर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली है तो इसमें छिपाने जैसा कुछ नहीं है.
Mumbai, Maharashtra: Heavy rainfall causes waterlogging in several parts of the city(Visuals from Andheri West) pic.twitter.com/XJPdtEnDt8
18 अगस्त सुबह 8 बजे से 19 अगस्त सुबह 7 बजे तक मुंबई में जोरदार बारिश दर्ज की गई. सेंट्रल ज़ोन (CT) में 178.56 मिमी, ईस्ट ज़ोन (ES) में 190.50 मिमी और वेस्ट ज़ोन (WS) में 220.82 मिमी बारिश हुई. सबसे तेज़ बारिश सुबह 5 से 7 बजे के बीच दर्ज की गई, जहां CT के बी. नदकर्णी पार्क में 36 मिमी, ES के एस वार्ड ऑफिस में 33 मिमी और WS के दिंडोशी वसाहत म्युनिसिपल स्कूल में 40 मिमी तक वर्षा हुई. बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
China promises to address three key concerns of India. Foreign Minister Wang Yi assured EAM that China is addressing India’s needs of fertilisers, rare earths and tunnel boring machines: Sources https://t.co/liCzB57nz2
सूत्रों के मुताबिक चीन ने भारत की तीन बड़ी चिंताओं को दूर करने का वादा किया है. चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने भारतीय विदेश मंत्री को आश्वासन दिया कि चीन भारत की ज़रूरतों को पूरा करेगा. इसमें खाद (Fertilisers), रेयर अर्थ्स (Rare Earths) और टनल बोरिंग मशीनें (Tunnel Boring Machines) शामिल हैं.
#WATCH | The water level in the Yamuna River crosses the danger mark in Delhi. Visuals from Delhi’s ITO pic.twitter.com/tlLUsJVDvk
दिल्लीवासियों के लिए राहत की खबर है कि यमुना नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम होने लगा है. सुबह 7 बजे यह 205.85 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जबकि सुबह 5 बजे यह 205.95 मीटर था. अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल जलस्तर में गिरावट जारी रहेगी, लेकिन आज रात तक यह खतरे के निशान से ऊपर ही बना रहेगा.
मनिका विश्वकर्मा ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया है. गंगानगर से अपनी यात्रा शुरू करने वाली मनिका ने कहा कि प्रतियोगिता सिर्फ एक मंच नहीं, बल्कि यह इंसान के चरित्र और आत्मविश्वास को निखारने वाली एक दुनिया है. उन्होंने अपने परिवार, मार्गदर्शकों और समर्थकों का आभार जताया, जिन्होंने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया.
दिल्ली आकर प्रतियोगिता की तैयारी करने वाली मनिका अब भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. उन्हें इस साल के अंत में थाईलैंड में होने वाली 74वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में देश की ओर से उतरने का मौका मिलेगा. उनके इस खिताब ने पूरे देश, खासकर गंगानगर के लोगों का गर्व बढ़ा दिया है.
देशभर में जारी भारी बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. दिल्ली से लेकर मुंबई और कश्मीर से उत्तराखंड तक बरसात ने तबाही मचा रखी है. खासकर मुंबई में माया नगरी पानी-पानी हो चुकी है. लगातार बारिश से सड़कें लबालब हैं, माटुंगा रेलवे स्टेशन पर जलभराव हो गया है और कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं.
मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर बांद्रा कोर्ट से अंधेरी नटराज स्टूडियो तक लंबा जाम लग गया. मौसम विभाग की चेतावनी के चलते ऑफिस से जल्दी लौटे लोग ट्रैफिक में फंस गए. वहीं, महाराष्ट्र के कई जिलों में पिछले 24 घंटों से मूसलाधार बारिश ने जनजीवन ठप कर दिया है. राज्य सरकार और रेस्क्यू टीमें अलर्ट मोड पर हैं.
Powered by Blink CMS