Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 19 जुलाई 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – Aaj Tak News

Feedback
जंतर-मंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि इलाज ने होने पर उनकी हालत बिगड़ सकती है. 26 जुलाई को होने वाली 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा को बिहार लोक सेवा आयोग ने स्थगित कर दिया है. रविवार सुबह की बड़ी खबरें पढ़ें.
लंबे समय तक अनशन करने पर अब कैसी है वांगचुक की सेहत, सफदरजंग अस्पताल से आ गया हेल्थ अपडेट
भूख हड़ताल के 21वें दिन दिल्ली पुलिस द्वारा सफदरजंग अस्पताल में जबरन भर्ती कराए गए सोनम वांगचुक में डिहाइड्रेशन के गंभीर लक्षण दिखने लगे हैं, लेकिन उन्होंने इलाज लेने से साफ इनकार कर दिया है. सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि तत्काल मेडिकल हस्तक्षेप न किया गया तो उनकी स्थिति और गंभीर हो सकती है.
दिल्ली में बदला मौसम, पर नहीं मिलेगी उमस से राहत! यूपी के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर से लेकर हिमाचल प्रदेश तक के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है. हिमाचल प्रदेश में बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, UP के कई हिस्सों में अगले 24 घंटों में तेज बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में भारी बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं.
भूस्खलन, बारिश और मौसम का अलर्ट… अमरनाथ यात्रा रोकी गई, केदारनाथ-कैलाश यात्रा भी प्रभावित
खराब मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन अमरनाथ यात्रा को फिलहाल रोक दिया है.  पहलगाम और बालटाल, दोनों रास्तों से किसी भी श्रद्धालु को आगे जाने की अनुमति नहीं है. जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप में श्रद्धालुओं को रोक दिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है.
कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जगह-जगह बैरिकेडिंग और वाहन जांच तेज
कॉकरोच जनता पार्टी के 20 जुलाई को प्रस्तावित ‘चलो संसद’ मार्च और संसद के मानसून सत्र को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. पुलिस ने नई दिल्ली जिले के प्रमुख प्रवेश मार्गों को हाई सिक्योरिटी जोन में बदल दिया है. दिल्ली में जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है और वाहनों की सघन जांच की जा रही है.
एम्बाप्पे के रिकॉर्ड पर भारी पड़ी बुकायो साका की हैट्रिक, फ्रांस को 6-4 से रौंदकर इंग्लैंड ने जीता वर्ल्ड कप ब्रॉन्ज
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के तीसरे स्थान के मुकाबले में इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है. 1966 में विश्व विजेता बनने के बाद वर्ल्ड कप के इतिहास में इंग्लैंड का यह अब तक का सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. इस मैच में बुकायो साका ने हैट्रिक लगाई, जबकि एम्बाप्पे ने दो गोल कर विश्व कप इतिहास में सबसे अधिक गोल करने का रिकॉर्ड बनाया.
‘हमले नहीं रुके तो शुरू करेंगे आर-पार की जंग’, ईरान का अमेरिका को अल्टीमेटम
अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य तनाव लगातार गहराता जा रहा है. अमेरिका की तरफ से लगातार किए जा रहे हमलों के बाद अब ईरान ने आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए ‘आर-पार’ की जंग का एलान कर दिया है. IRGC के पूर्व मुख्य कमांडर मोहसिन रेजाई ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि यदि हमले जारी रहे, तो ईरान अब ‘बड़े पैमाने पर आक्रामक सैन्य ऑपरेशन्स’ शुरू करेगा.
BPSC की प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित! 26 जुलाई को होने वाला था पेपर, नई तारीख का ऐलान जल्द
बिहार लोक सेवा आयोग ने 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा को स्थगित कर दिया है. यह परीक्षा इसी 26 जुलाई यानी रविवार को आयोजित होनी थी, लेकिन आयोग ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए इसे फिलहाल टाल दिया है. परीक्षा के आयोजन की नई तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News