Aaj Ki Taza Khabar LIVE: देश में 9 दिन पहले पहुंचा मॉनसून, जानें किसे मिलेगा जमकर फायदा? – Zee News

आज की ताजा खबर 30 जून 2025 Live: देश-दुनिया की तमाम ताजा खबरों के लिए बने रहिए जी न्यूज के लाइव ब्लॉग के साथ.
 
Trending Photos
आज की ताजा खबर, 30 जून 2025 Live Updates: हिमाचल के कई हिस्सों में भारी बारिश के लिए आईएमडी का रेड अलर्ट है. 30 जून को ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और सोलन जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और हमीरपुर, शिमला और कुल्लू जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

शिमला में लगातार बारिश
शिमला में रविवार रात से ही लगातार बारिश हो रही है. बारिश ने आम जनजीवन पर सीधा असर डाला है. खास तौर पर स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. बारिश की वजह से पूरा शहर धुंध की चपेट में आया है. धुंध की वजह से ट्रैफिक की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है. आने वाले घंटों में भी शिमला में इसी तरह बारिश होते रहने का अनुमान है.

3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा 
3 जुलाई से शुरू होने वाली बाबा बर्फानी की पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू से पहला जत्था 2 जुलाई को रवाना होगा. इससे पहले देश के अलग अलग जगहों से श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो चुके हैं. Current registration करवाने के लिए टोकन लेने के लिए श्रद्धालुओं की भरी भीड़ उमड़ी है. श्रद्धालुओं में बाबा के दर्शनों के लिए भारी उत्साह है. पहलगाम हमले के बावजूद  श्रद्धालुओं में किसी तरह का डर खौफ नहीं है. श्रद्धालु जल्द से जल्द दर्शन करने जाना चाहते हैं.

देश-दुनिया की तमाम ताजा खबरों के लिए आप जुड़े रहिए जी न्यूज के लाइव ब्लॉग के साथ.
आज की ताजा खबर, 30 जून 2025 Live Updates: हिमाचल में हालात बाढ़ से बहुत नाजुक
Sukhvinder Singh Sukhu ने ट्वीट करके बताया कि प्रदेशभर में हो रही लगातार भारी बारिश के चलते शिमला सहित अनेक स्थानों पर जनजीवन प्रभावित हुआ है. कई क्षेत्रों से भूस्खलन और अन्य प्रकार की क्षति की चिंताजनक सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं. प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं.
आज की ताजा खबर, 30 जून 2025 Live Updates: कोलकाता में गैंगरेप, भाजपा की चार सदस्यीय जांच समिति कोलकाता पहुंचेगी
भाजपा विधायक अग्निमित्र पॉल ने कहा, “आज हमारी पार्टी की चार सदस्यीय टीम कोलकाता आ रही है. हम उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव करेंगे और लालबाजार सीपी ऑफिस ले जाएंगे. हम सीपी से मिलना चाहते हैं. हमने मुख्य सचिव को भी ईमेल भेजा है, हम उनसे भी मिलना चाहते हैं. उसके बाद हम दक्षिण कोलकाता के लॉ कॉलेज पहुंचेंगे, जहां यह घटना हुई थी. यह सब हो जाने के बाद हम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे…हमें उम्मीद है कि सीएम ममता बनर्जी हमारे साथ ठीक से पेश आएंगी क्योंकि हम आंदोलन नहीं करने जा रहे हैं, हम सिर्फ घटना के बारे में पूछताछ करेंगे…”
आज की ताजा खबर, 30 जून 2025 Live Updates: दिल्ली: सुभाष प्लेस में इमारत की 8वीं मंजिल से गिरकर एसी मैकेनिक की मौत 
राष्ट्रीय राजधानी के नेताजी सुभाष प्लेस इलाके में एक इमारत की आठवीं मंजिल से गिरने के बाद एक एयर कंडीशनर मैकेनिक की मौत हो गई, पुलिस ने सोमवार को बताया. यह घटना रविवार दोपहर को हुई जब मैकेनिक अग्रवाल साइबर प्लाजा की 8वीं मंजिल पर एक एयर कंडीशनिंग यूनिट की मरम्मत कर रहा था.
आज की ताजा खबर, 30 जून 2025 Live Updates: महाराष्ट्र में हिंदी भाषा अनिवार्य का कानून हटा
महाराष्ट्र में एनसीपी-एससीपी नेता जयंत पाटिल कहते हैं, “महाराष्ट्र के लोग जानते हैं कि हिंदी एक वैकल्पिक भाषा है. लेकिन इसे अनिवार्य बनाने से महाराष्ट्र में काम नहीं चला. इसलिए सरकार को तीन-भाषा नीति पर अपना जीआर वापस लेना पड़ा…”
#WATCH | Mumbai, Maharashtra | NCP-SCP leader Jayant Patil says, “The people of Maharashtra know that Hindi is an optional language. But making it compulsory did not work out in Maharashtra. That’s why the government had to withdraw its GR on the three-language policy…” https://t.co/aICFfY5Pre pic.twitter.com/cNuiPscNsD
— ANI (@ANI) June 30, 2025
आज की ताजा खबर, 30 जून 2025 Live Updates: देश में 9 दिन पहले पहुंचा मॉनसून
मौसम को लेकर बड़ी खबर. इस बार मॉनसून ने पूरे देश को समय से 9 दिन पहले किया कवर. 29 जून को राजस्थान, पश्चिमी यूपी, हरियाणा और दिल्ली में पहुंचा मॉनसून. 8 जुलाई होती है मॉनसून पहुंचने की सामान्य तिथि. इस बार 29 जून को ही पूरे देश में फैल गया मॉनसून. किसानों के लिए राहत की खबर.  
आज की ताजा खबर, 30 जून 2025 Live Updates: सुधांशु त्रिवेदी की पीसी शुरू
अभी हाल ही में भारत के लोकतांत्रिक इतिहास के काले अध्याय के 50 साल पूरे किए है. लेकिन दुर्भाग्य की बात है संविधान की रक्षा के लिए पटना के गांधी मैदान में लाखों लोग इकट्ठे हुए लेकिन कल वहीं तेजस्वी यादव कहते हैं कि संसद द्वारा पास किए गए कानून को कूड़ेदान में फेंक देंगे.मामला न्यायालय में है और ज्यादातर कोर्ट का मानना है कि कानून सही है। बीजेपी बाबा साहब अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान के किसी कानून को कूड़ेदान में नहीं फेंकने देंगे.
आज की ताजा खबर, 30 जून 2025 Live Updates: शिमला में बारिश का ‘कहर’
शिमला में बारिश का ‘कहर’. भट्टाकुफर में पांच मंजिला भवन गिरा. बीती रात ही खाली करवाया था भवन. फोरलेन निर्माण के चलते मकान में दरार आने के आरोप अन्य मकानों को भी पैदा हुआ खतरा. 
जयपुर में बारिश हुई कम, 6 जुलाई तक अलर्ट पर रहने की उम्मीद
जयपुर प्रीति सैनी मानसूनी बारिश का राजधानी में असर हुआ कम तापमान में भी रिकॉर्ड हुई हल्की बढ़ोतरी पिछले 24 घंटों में 35 डिग्री रिकॉर्ड हुआ जयपुर का तापमान बीकानेर में 40.8 डिग्री, श्रीगंगानगर में 40.3 डिग्री तापमान हुआ रिकॉर्ड फिलहाल मौसम विभाग ने 5 जिलों में येलो अलर्ट किया जारी चूरू, सीकर, अलवर, धौलपुर, भरतपुर में येलो अलर्ट जारी 2 जुलाई से मौसम फिर बदलने का अनुमान 2 से 5 जुलाई के बीच बारिश की एक्टिविटीज फिर होंगी तेज़ पूर्वी राजस्थान में अगले 2-3 दिन हल्की से मध्यम बारिश की संभावना 2 से 6 जुलाई के दौरान मानसून फिर होगा सक्रिय जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर संभाग में भारी से अति भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार 2 से 6 जुलाई के दौरान अलर्ट रहने की जरूरत    
 
आज की ताजा खबर, 30 जून 2025 Live Updates: मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र ने आने वाले कुछ घंटों में कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन शिमला और सिरमौर ज़िलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.    
#WATCH | Mandi, Himachal Pradesh | Visuals of Beas River, as a ‘red alert’ for heavy to very heavy rainfall has been issued in the district. pic.twitter.com/8mS9KF3hCq
— ANI (@ANI) June 30, 2025
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News