Aaj Ki Taza Khabar Live: सबसे ज्यादा शराब पीती हैं MP की महिलाएं…,कांग्रेस नेता जीतू पटवारी का बड़ा आरोप, लाडली बहन योजना पर साधा निशाना – Zee News

Breaking News in Hindi Live​: ब्रेकिंग न्यूज से लेकर देश दुनिया की हर खबर; बिजनेस, एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए बने रहें Zee News Hindi के साथ.  
Trending Photos
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज 26 अगस्त 2025 Live: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 26 अगस्त 2025 से तीन दिवसीय ‘रोजगार महाकुंभ 2025’ का आयोजन होगा. वहीं दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( RSS) का एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित होने वाला है, जिसमें सरसंघचालक मोहन भागवत कई सेक्टरों के प्रतिष्ठित हस्तियों को संबोधित करेंगे. विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी आज सपा चीफ अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाकात करने वाले हैं. भारतीय वायुसेना का मिग 21 विमान आज अपनी अंतिम उड़ान भरने वाला है.  बागेश्वर धाम सरकार के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जयपुर स्थित उनके मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की. अमेरिका ने भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की अधिसूचना जारी की. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेडरल बोर्ड की गवर्नर लिसा कुक को बर्खास्त कर दिया है. 

 

Add Zee News as a Preferred Source

Add Zee News as a Preferred Source
आज का दिन भारत-जापान की दोस्ती को नया आयाम दे रहा: पीएम 
पीएम मोदी ने कहा,’ आज हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोल मैन्युफैक्चरिंग की भी शुरुआत हो रही है. आज का यह दिन भारत और जापान की दोस्ती को भी एक नया आयाम दे रहा है. मैं सभी देशवासियों, जापान और सुज़ुकी कंपनी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं.’
#WATCH गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “इसके साथ ही आज हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोल मैन्युफैक्चरिंग की भी शुरुआत हो रही है। आज का यह दिन भारत और जापान की दोस्ती को भी एक नया आयाम दे रहा है। मैं सभी देशवासियों, जापान और सुज़ुकी कंपनी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।” https://t.co/aMrYMHhE20 pic.twitter.com/NMTFnX4qEb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2025
जीतू पटवारी का बड़ा आरोप 
मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि देशभर में मध्य प्रदेश की महिलाएं सबसे ज्यादा शराब पीती हैं. उन्होंने कहा कि जिन लाडली बहन योजना के नाम पर वोट लिए गए आज वही लाडली बहन सबसे अधिक नशा कर रही हैं.     
 
गुजरात में पीएम मोदी 
 पीएम मोदी ने गुजरात स्थित TDS  लिथियम-आयन बैटरी प्लांट में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन की शुरुआत के साथ भारत के बैटरी इकोसिस्टम के अगले चरण का उद्घाटन किया.   
#WATCH अहमदाबाद (गुजरात): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अहमदाबाद में सम्मानित किया गया, जहां उन्होंने गुजरात स्थित टीडीएस लिथियम-आयन बैटरी प्लांट में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन की शुरुआत के साथ भारत के बैटरी इकोसिस्टम के अगले चरण का उद्घाटन किया। यह प्लांट… pic.twitter.com/syDbIFav19
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2025
 
प्रेसिडेंसियल रेफरेंस पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू 
राष्ट्रपति और राज्यपाल को अपने पास पेंडिंग बिल पर फैसला लेने के समयसीमा में बांधने के मसले पर राष्ट्रपति द्वारा भेजे गए प्रेसिडेंसियल रेफरेंस पर सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ में सुनवाई शुरू हुई. 
दिल्ली पहुंचेंगे नीतीश कुमार 
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज लगभग शाम 5 बजे एम्स में रुटीन चेकअप करवाने के लिए दिल्ली पहुंचेंगे. गुरुवार को वह पटना वापस जाएंगे. माना जा रहा है कि वह आज रात या कल NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर सकते हैं.    
 
 
छापेमारी पर बोले केजरीवाल 
सौरभ भारद्वाज के घर ED की छापेमारी को लेकर AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी सरकार आम आदमी पार्टी के पीछे पड़ गई है.   
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, “सौरभ भारद्वाज के घर ED की रेड मोदी सरकार द्वारा एजेंसीज के दुरुपयोग का एक और मामला है। मोदी सरकार आम आदमी पार्टी के पीछे पड़ गई है। जिस तरह ‘AAP’ को टारगेट किया जा रहा है, ऐसे इतिहास में किसी पार्टी को नहीं किया गया। ‘AAP’… pic.twitter.com/Z3MLx8FQOx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2025
 
 
छापेमारी पर बोले अरविंद केजरीवाल 
सौरभ भारद्वाज के खिलाफ ED की छापेमारी पर AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि पीएम मोदी की फर्जी डिग्री के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए ईडी सौरभ भारद्वाज के घर पर छापेमारी की जा रही है.  
 
#WATCH दिल्ली: AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ ईडी की छापेमारी पर AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, “सौरभ भारद्वाज के घर पर ईडी की छापेमारी के पीछे एकमात्र कारण यह है कि कल प्रधानमंत्री की डिग्री को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ। देश के सामने आ गया कि प्रधानमंत्री की डिग्री फर्जी है। देश… pic.twitter.com/0JaSlFKmvL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2025
 
AAP नेता सौरभ भारद्वाज के घर ED का छापा
दिल्ली में आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED)ने छापेमारी की है. ये छापा हॉस्पिटल कंस्ट्रक्शन घोटाले को लेकर मारा गया है. 
हिमाचल में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश के मंडी में लगातार बारिश के चलते ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ रहा है. मौसम विभाग की ओर से चंबा, कांगड़ा और मंडी में 2 दिन का रेड अलर्ट जारी किया गया है.  
#WATCH | Mandi, Himachal Pradesh | The water level of the Beas River is on the rise due to incessant rainfall.
The IMD has issued a Red Alert for Chamba, Kangra and Mandi for two days pic.twitter.com/XjC7cYwWtT
— ANI (@ANI) August 26, 2025
 
खतरे के निशान के पास बह रही यमुना नदी
दिल्ली में खतरे के निशान के पास बह रही है यमुना नदी.     
#WATCH | Yamuna river continues to flow near the danger mark in Delhi.
Visuals from the Old Yamuna Bridge. pic.twitter.com/l2T3ycutob
— ANI (@ANI) August 26, 2025
 
लखनऊ जाएंगे बी सुदर्शन रेड्डी
INDIA गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी आज लखनऊ जाकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई नेताओं से मुलाकात करेंगे.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों, विज्ञान और ट्रेवल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लि…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News