Agra News: होली पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को इंटर एचपीएस लिटरेरी प्रतियोगिता में सभी शाखाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। एकल गायन, समूह गायन, हिंदी वाद-विवाद, आईटी क्विज, एथलेटिक्स और टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। उद्घाटन मुख्य अतिथि राजीव त्यागी, अध्यक्ष संजय तोमर ने किया। एकल गायन की थीम शास्त्रीय संगीत रही। सब जूनियर वर्ग में आरोही प्रथम, विराट परिहार द्वितीय और मोहम्मद उमर तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में प्रज्ञा कबीर ने पहला, देव राजपूत ने दूसरा और रितवी तोमर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में यूसुफ प्रथम, आतिफ खान द्वितीय और पीहू गुप्ता तृतीय रहे। सुपर सीनियर वर्ग में सानवी चाहर प्रथम और आर्यन कुमार द्वितीय रहे।
समूह गायन के सब जूनियर वर्ग में होली पब्लिक प्राइमरी स्कूल प्रथम, होली पब्लिक जूनियर कॉलेज द्वितीय और होली पब्लिक शास्त्रीपुरम तृतीय रहा। हिंदी वाद-विवाद के जूनियर वर्ग में शेरिन प्रथम, हार्दिक सिंह द्वितीय और रचित सिंह तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में सार्थिका शर्मा प्रथम, अवनी सिंह द्वितीय और भूमि राजपूत तृतीय रहीं। सुपर सीनियर वर्ग में मानवी सिंह प्रथम और दिव्या तोमर द्वितीय रहीं। इधर, टेबल टेनिस के सीनियर बालक वर्ग में होली पब्लिक स्कूल सिकंदरा प्रथम, होली पब्लिक जूनियर कॉलेज द्वितीय और होली पब्लिक जूनियर हाई स्कूल तृतीय रहा। इस मौके पर प्रतियोगिताओं में डॉ. वीना शर्मा, डॉ. नीलम भटनागर, साहिल, जोगी, नेहा जैन, गौरव राठौर और दीक्षा चौहान ने निर्णायक भूमिका निभाई।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play