Ahmedabad Plane Crash Live: एयर इंडिया ने पुष्टि की है कि गुरुवार (12 जून) को लंदन जा रहे यात्री प्लेन बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर, जिसका फ्लाइट नंबर AI-171 है, अहमदाबाद इटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हो गया. प्लेन में सवार 241 लोगों की मौत हो गई.
एयर इंडिया ने गुरुवार की देर रात जारी एक बयान में कहा, ‘‘हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत की पुष्टि हो चुकी है. एकमात्र जीवित व्यक्ति भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक है और उसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.”
इसके अलावा, प्लेन का एक बड़ा हिस्सा दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पास के सिविल अस्पताल के डॉक्टर्स हॉस्टल में घुस गया, जिसकी वजह से पूरी बिल्डिंग क्षितग्रस्त हो गई. क्रैश साइट पर भी 24 लोगों के मारे जाने की खबर है. यानी इस हादसे में मरने वालों की कुल संख्या 265 हो गई है.
दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान के चालक दल के सदस्यों में शामिल इरफान समीर शेख दो साल पहले ही इस क्षेत्र से जुड़े थे और उनके बड़े सपने थे, जो अब बिखर चुके हैं. उनके परिवार के एक सदस्य के अनुसार शेख 22 वर्ष के थे. उनका परिवार पुणे शहर के पास पिंपरी चिंचवाड़ इलाके में रहता है. इरफान के चाचा फिरोज शेख ने कहा कि उनका भतीजा हमेशा अपने माता-पिता को अपनी उड़ान सूची के बारे में बताया करता था. उन्होंने कहा, ‘‘गुरुवार को जब विमान दुर्घटना की खबर आई तो उसकी मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा क्योंकि उन्हें पता था कि वह उसी विमान में सवार था.’’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विमान हादसे में जान गंवाने वाले गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की. पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर इसकी तस्वीर भी शेयर की है. उन्होंने कहा कि यकीन नहीं हो रहा कि विजय भाई नहीं रहे.
વિજયભાઈ રૂપાણીના પરિવારજનોને મળી સાંત્વના પાઠવી. વિજયભાઈ આપણી વચ્ચે નથી એ વાત મન માનવા તૈયાર નથી. વર્ષોથી મારે તેમની સાથે નાતો રહ્યો છે. કંઈ કેટલાય પડકારજનક સમયમાં અમે ખભે ખભા મિલાવીને કામ કર્યું છે. સરળ અને સાલસ સ્વભાવના વિજયભાઈ ખૂબ મહેનતુ હતા તથા પક્ષની વિચારધારા પ્રત્યે… pic.twitter.com/Yewze1sWjY
केंद्रीय जांच एजेंसी NIA की टीम एयर इंडिया प्लेन क्रैश साइट पर पहुंच गई है. शुक्रवार (13 जून) को अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी.
गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने कहा, “गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का कल अहमदाबाद में जो विमान हादसा हुआ उसमें दुखद निधन हुआ. ये समाचार कल दोपहर से पूरे गुजरात में, देश में और दुनियाभर में फैल गया. उसको टीवी पर देखने के बाद लाखों-करोड़ों गुजरातियों और बीजेपी के करोड़ों कार्यकर्ताओं को बहुत दुख हुआ है. उनके साथ डिप्टी चीफ मिनिस्टर के तौर पर काम करना का मुझे मौका मिला था. हम दोनों भाइयों की तरह काम करते थे.”
Gandhinagar, Gujarat: On the demise of former Gujarat Chief Minister Vijay Rupani in the crash of Air India Flight AI171, former Deputy Chief Minister Nitin Patel says, “Everyone is deeply saddened to hear about Vijay Rupani’s passing in the plane crash. He was a Chief Minister… pic.twitter.com/OpoC9RQShg
अरावली की पटेल भावना ने कहा कि मेरी बुआ की बेटी जयश्रीबेन पटेल शादी के बाद लंदन जा रही थी. उसका पति लंदन ही रहता था और वो उन्हीं के पास जा रही थी. तीन महीने पहले शादी हुई थी. शादी के बाद दोनों 10-15 दिन ही साथ रहे थे. भावना ने भावुक होते हुए कहा कि उसको बाहर जाने का बहुत शौक था.
#WATCH | #AirIndiaPlaneCrash | Aravalli, Gujarat | Relative of a deceased passenger of AI-171 plane crash, says, “She (the deceased Jaishreeben Patel) was my relative. She was going to London after her marriage. Her husband was staying in London. She was shifting there…She had… pic.twitter.com/kFFHEJUDwJ
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.