Air India Service: बादलों के बीच मिलेगी देसी कटिंग चाय! Air India ने इन यात्रियों को दिया खास तोहफा – Livemint

Air India In-flight Service: देश में सड़क किनारे और ऑफिस के बाहर बिकने वाली कटिंग चाय का अपना अलग ही स्वाद है। अब इस चाय का आनंद आप हवा में उड़ते हुए बादलों के बीच भी ले सकते हैं। एयर इंडिया ने अपने इंटरनेशनल रूट्स पर फर्स्ट और बिजनेस क्लास के यात्रियों के लिए सिंगल-सर्व मसाला कटिंग चाय पेश की है।
एयर इंडिया यात्रियों की सुविधा और उनके फीडबैक के अनुसार कुछ न कुछ बदलाव करती रहती है। अब इस कड़ी में एयरलाइन ने ‘Cutting Chai – Masala Flavour’ को अपने इंटरनेशनल फ्लाइट्स के फर्स्ट और बिजनेस क्लास मेन्यू में शामिल किया है। कंपनी का कहना है कि इसके जरिए यात्रियों को प्रीमियम सर्विस के साथ भारतीय स्वाद और संस्कृति का अनुभव देने की कोशिश की गई है।
एयर इंडिया के मुताबिक, नई पेशकश उसकी उस सोच का हिस्सा है जिसमें विश्वस्तरीय हॉस्पिटैलिटी को भारतीय स्वाद से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। उनका मानना है कि जो भारतीय विदेश जा रहा है, वो भी देसी कटिंग चाय का स्वाद ले पाएगा और विदेशी यात्री भी भारत की लोकप्रिय कटिंग चाय को इसके जरिए चख पाएंगे।
एयरइंडिया की ये मसाला कटिंग चाय Tata Consumer Products Ltd (TCPL) से मिलकर तैयार की जा रही है। कंपनी के अनुसार, चाय के फ्लेवर में चायपत्ती और पारंपरिक मसालों का संतुलन रखा गया है। इससे ये बिल्कुल सड़क किनारे बनने वाली कटिंग चाय जैसी बनती है। इस चाय की सबसे खास बात ये है कि इसे फ्लाइट में ही बनाया जाएगा और कटिंग चाय की तरह इसे छोटे सिंगल-सर्व पोर्शन में पेश किया जाएगा। एयरलाइन का मानना है कि इस छोटी सी पेशकश के जरिए सामान्य चाय सर्विस को ज्यादा यादगार अनुभव में बदला जा सकता है।

दिलचस्प बात यह है कि एयर इंडिया की ये कटिंग चाय एविएशन इंडस्ट्री में पहचान भी बना चुकी है। इसे Airline Passenger Experience Association (APEX) की ओर से ‘Best Onboard Beverage (Hot)’ अवॉर्ड मिला है।बता दें कि एयर इंडिया पिछले कुछ समय से अपने पूरे यात्री अनुभव में बड़े बदलाव पर काम कर रही है। केबिन इंटीरियर को अपग्रेड करने से लेकर सर्विस डिजाइन और फूड एंड बेवरेज मेन्यू तक कई स्तरों पर बदलाव किए जा रहे हैं।
अनुज श्रीवास्तव ने पत्रकारिता में अपनी पहचान बनाई है। साल 2019 में CCS University से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप से अपने करियर की शुरुआत की। यहां उन्हें खबरों की जमीनी समझ और फील्ड वर्क का शुरुआती अनुभव मिला। इसके बाद वन इंडिया हिंदी में उन्हें डिजिटल कंटेंट को नए एंगल से पेश करने का मौका मिला,जिसने उनके लेखन को नई धार दी। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए अनुज ने बीते 7 वर्षों में कंटेंट की बदलती दुनिया को बेहद करीब से देखा है। ट्रेंड्स को पढ़ना, टोन को पकड़ना और खबरों को दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनका सबसे मजबूत पक्ष बन चुका है। इसके बाद उन्होंने नवभारतटाइम्स.कॉम में 3 साल तक बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर काम किया,जहां उनका फोकस राजनीति वायरल और ट्रेंडिंग खबरों पर रहा। इस दौरान अनुज ने न सिर्फ तेजी से बदलते डिजिटल ट्रेंड्स को पहचाना,बल्कि खबरों को ज्यादा प्रभावशाली और पाठकों से जुड़ाव भरा बनाने की कला में भी निपुणता हासिल की। हमेशा नयेपन की तलाश में रहते हुए अनुज अपने नाम को सार्थक करने की कोशिश जारी रखे हुए हैं। मई 2025 से अनुज Mint Hindi में राजनीति, बिजनेस, ट्रेंडिंग खबरों को कवर कर रहे हैं और डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Download the Mint app and read premium stories
Log in to our website to save your bookmarks. It'll just take a moment.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News