Dumka News: दुर्गापूजा को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक, सुरक्षा और व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश – Hindustan

Dumka News: आगामी दुर्गापूजा पर्व के सफल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, यातायात, बिजली, चिकित्सा, अग्निशमन और साफ-सफाई सहित सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने सभी पूजा समितियों को पंडाल में साफ-सफाई और तय सुरक्षा नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करने को कहा। कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को पूरे शहर में लगातार और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विद्युत विभाग को पर्व के दौरान बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने और पंडालों में सुरक्षा मानकों का पालन कराने को कहा गया।

अग्निशमन विभाग को 24 घंटे सतर्क रहने और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सभी पंडालों में प्राथमिक उपचार पेटी की व्यवस्था अनिवार्य होगी। सिविल सर्जन को जरूरत के अनुसार पंडालों में स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती और फूलो झानो चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल सहित सभी सरकारी व निजी अस्पतालों में 24 घंटे चिकित्सक उपलब्ध रखने को कहा गया। सभी एम्बुलेंस और चालकों की सूची अनुमंडल पदाधिकारी और जिला नियंत्रण कक्ष में जमा करने का निर्देश दिया गया। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पंडालों की जांच के लिए पदाधिकारियों की समिति गठित की जाएगी। समिति सुरक्षा मानकों की जांच कर रिपोर्ट देगी। निरीक्षण के बाद पूजा समितियों को अनापत्ति और उपयुक्तता प्रमाण-पत्र लेना अनिवार्य होगा। अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और थाना प्रभारी जुलूस मार्ग और विसर्जन स्थलों का सत्यापन करेंगे। पूजा समितियों को बिजली विभाग से वैध कनेक्शन लेने और वैकल्पिक प्रकाश के लिए जनित्र की व्यवस्था रखने को कहा गया। पंडालों में पर्याप्त स्वयंसेवक, उनकी पहचान के लिए एक समान पोशाक, टोपी और पहचान-पत्र अनिवार्य होगा। पंडाल और मेला परिसर में निगरानी कैमरा लगाना होगा। भीड़ नियंत्रण के लिए प्रवेश और निकास के साथ आपातकालीन द्वार रखना होगा तथा दमकल वाहनों के लिए रास्ता खाली रखना होगा। यातायात और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने, नशा सेवन न करने और तय मार्ग से ही विसर्जन करने का निर्देश दिया गया। अफवाह और सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी, सभी थाना प्रभारी सहित अन्य उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News