Air Pollution: जहरीली हवा से बच्चों के फेफड़ों को पहुंच सकता है नुकसान, पेरेंट्स ऐसे रखें उनका ध्यान – News24 Hindi

Edited By Shadma Muskan
लंबे समय तक खराब हवा में रहने से फेफड़ों के काम करने के प्रोसेस पर भी असर पड़ सकता है. Image Credit- AI
दिवाली के बाद से दिल्ली की प्रदूषण काफी बढ़ गया है. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेट्रोलॉजी (आईआईटीएम) के मॉडल के अनुसार, दीवाली के अगले दिन दिल्ली के प्रदूषण में 80 प्रतिशत से ज्यादा योगदान पटाखों के धुएं का था. शहर पहले से ही प्रदूषण की मार झेल रहा था, लेकिन पटाखों का असर साफ दिखा. इसकी वजह से हेल्दी लोगों को भी परेशानी हो रही है और अगर आपके घर में बच्चे हैं तो उनके लिए यह हवा बहुत ही खतरनाक है.  इसकी वजह यह है कि बच्चों के फेफड़े अभी विकसित हो रहे होते हैं और वे बड़ों की तुलना में तेजी से सांस लेते हैं. ऐसे में हवा में मौजूद धूल, धुआं और बारीक प्रदूषित कण उनके सांस लेने के प्रोसेस को इफेक्ट करते हैं. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के मुताबिक, लगातार प्रदूषित हवा में रहने से बच्चों में खांसी, सांस लेने में परेशानी और अस्थमा जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं.  इतना ही नहीं, लंबे समय तक खराब हवा में रहने से फेफड़ों पर भी काफी असर पड़ सकता है. ऐसे में पेरेंट्स के लिए जरूरी है कि वे बच्चों को प्रदूषण से बचाने के लिए कुछ सावधानियां बरतें और अपने बच्चों को जहरीली हवाओं से बचाएं. 
इसे भी पढ़ें- क्या रेडिएशन से कैंसर ठीक हो सकता है? जानिए क्या होती है Cancer Radiation Therapy, कितनी है असरदार
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) और यूनिसेफ (UNICEF) के मुताबिक, वायु प्रदूषण बच्चों के हेल्थ के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है. बच्चों के फेफड़े और इम्यून सिस्टम अभी कमजोर होते हैं और बच्चे बड़ों से ज्यादा हवा अंदर लेते है, जिससे नुकसान ज्यादा होता है. प्रदूषित हवा में मौजूद PM2.5 जैसे बेहद छोटे कण सांस के जरिए फेफड़ों की गहराई तक पहुंच सकते हैं.  इससे सांस लेने में दिक्कत,  सूजन और जलन हो सकती है. लंबे समय तक खराब हवा में रहने से फेफड़ों के काम करने के प्रोसेस पर भी असर पड़ सकता है. 
अगर बच्चे पर गंदी हवा का असर हुआ है तो उसमें कुछ लक्षण दिखाई दे सकते हैं. पेरेंट्स को इन संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. 
अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) और अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (AAP) की सलाह के मुताबिक, 2 साल से कम उम्र के बच्चों को मास्क नहीं पहनाना चाहिए. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि छोटे बच्चे खुद मास्क को हटाने की समझ नहीं होती. अगर मास्क से उन्हें सांस लेने में परेशानी होती है या वह किसी वजह से नाक और मुंह को ढक लेता है तो बच्चे के लिए खतरा पैदा हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- Uric Acid Pain: यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर में कहां-कहां दर्द होता है? इन जोड़ों में दिख सकते हैं लक्षण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
Source- WHO, UNICEF
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News