Written By Pankaj Joshi
IPL 2027 को लेकर आई अहम खबर (Photo: ANI)
IPL 2027: अगले साल होने वाले आईपीएल की चर्चा अभी से होने लग गई है. रिटेंशन और ट्रेड विंडो लगातार जारी है. सभी टीमों में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है. फ्रेंचाइजी अपनी टीम को मजबूत बनाना चाहती हैं. इन सभी की बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. आईपीएल 2027 में बांग्लादेश के खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे. BCCI इनकी एंट्री का रास्ता साफ कर दिया है. कहा जा रहा है कि करीब सात खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कर दिया है.
आईपीएल के हर नए सीजन से पहले मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जाता है. इस बार गोवा में 16 दिसंबर को ऑक्शन होना है. इसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया है. इसमें सबसे बड़ा नाम तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान का है. पिछले साल मुस्तफिजुर को कोलकाता ने अचानक टीम से निकाल दिया था. इसके बाद ही खूब बवाल शुरू हुआ था. भारत और बांग्लादेश के संबंध भी काफी बिगड़ गए थे. अब ऐसा लग रहा है कि दोनों देशों के बीच रिश्ते अच्छे हो सकते हैं.
🚨 BANGLADESH PLAYERS REGISTERED FOR IPL 2027 AUCTION. [Sports Today]
Mustafizur Rahman, Nahid Rana, Rishad Hossain, Hasan Mahmud, Towhid Hridoy, Taskin Ahmed & Shoriful Islam. pic.twitter.com/2pWMtiyO0W
ये भी पढ़ें: IND U19 vs AFG U19: फाइनल से एक कदम दूर भारत, अफगानिस्तान से होगी टक्कर, नोट कर लें मैच की टाइमिंग
पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर को 9.20 करोड़ में खरीदा था. वो आईपीएल में सबसे महंगे बिकने वाले बांग्लादेशी खिलाड़ी बने थे. इस बीच बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों का असर आईपीएल पर पड़ा. मुस्तफिजुर को लेकर लोगों ने काफी विरोध किया. सभी का कहना था कि मुस्तफिजुर को आईपीएल से हटा देना चाहिए. अंत में BCCI के आदेश पर कोलकाता ने उन्हें रिलीज कर दिया. बाद में विवाद और ज्यादा बढ़ा. बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने से इंकार कर दिया. बांग्लादेश ने शर्त रखते हुए कहा कि उनके मुकाबले श्रीलंका में कराए जाए. हालांकि आईसीसी ने उनके इस प्रस्ताव को रद्द कर दिया था.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट ऑपरेशंस अधिकारी शहरयार नफीस ने आईपीएल रजिस्ट्रेशन को लेकर बड़ी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि मुस्तफिजुर के अलावा नाहिद राणा, रिशाद हुसैन, हसन महमूद, तौहीद हृदोय, तस्कीन अहमद और शोरिफुल इस्लाम ने भी ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. नफीस ने कहा कि ये एक साधारण सी प्रक्रिया है और BCCI ने सभी क्रिकेट बोर्ड से प्लेयर्स के नाम मांगे हैं, जो आगामी ऑक्शन में शामिल होना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: न्यूजीलैंड की वनडे टीम में बड़ा फेरबदल, स्क्वॉड में आए 2 नए खिलाड़ी, भारत के खिलाफ हो सकता है डेब्यू
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301