Ajit Pawar Funeral LIVE Updates: अजित पवार के बारामती विमान हादसे में निधन और उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी पल-पल की ताजा जानकारी पाने के लिए जुड़े रहिए हमारे जी न्यूज के इस लाइव ब्लॉग के साथ.
Trending Photos
Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: महाराष्ट्र की राजनीति में एक युग का अंत हो गया. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार का बुधवार (28 जनवरी 2026) सुबह बारामती एयरपोर्ट के पास लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश में निधन हो गया. हादसे में विमान में सवार सभी 5 लोग (अजित पवार, उनके सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक क्रू मेंबर) का निधन हो गया. महाराष्ट्र सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है. आज (29 जनवरी) सुबह 11 बजे बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में अजित पवार का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे. बारामती में शोक की लहर, हजारों लोग अंतिम दर्शन के लिए जुटे हैं.
विद्या प्रतिष्ठान में रखा गया अजित पवार का पार्थिव शरीर
पार्थिव शरीर को बारामती के विद्या प्रतिष्ठान में रखा गया, जहां रात भर और सुबह तक हजारों समर्थक, कार्यकर्ता और परिवारजन (सुनेत्रा पवार, पार्थ, सुप्रिया सुले, शरद पवार) ने अंतिम दर्शन किए. जहां पर बहुत भावुक भावुक माहौल में स्लोगन “अजित दादा अमर रहे” गूंजते रहे.
अजित पवार के बारामती विमान हादसे में निधन और उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी पल-पल की ताजा जानकारी पाने के लिए जुड़े रहिए हमारे जी न्यूज के इस लाइव ब्लॉग के साथ.
Ajit Pawar Death Updates: पूरा पवार परिवार अजित पवार के घर हुआ इकट्ठा
NCP-SCP MP सुप्रिया सुले, MLA रोहित पवार और पवार परिवार के दूसरे सदस्य महाराष्ट्र के डिप्टी CM स्वर्गीय अजित पवार के कटेवाड़ी घर पर इकट्ठा हुए.
#WATCH | Baramati | NCP-SCP MP Supriya Sule, MLA Rohit Pawar and other members of the Pawar family gather at the Katewadi home of Maharashtra Deputy CM late Ajit Pawar pic.twitter.com/Pnkw9M1EFc
— ANI (@ANI) January 29, 2026
Ajit Pawar Last Rites Updates: अजित पवार के बेटे पार्थ पवार पहुंचे अहिल्यादेवी होलकर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज
महाराष्ट्र के डिप्टी CM स्वर्गीय अजित पवार के बेटे पार्थ पवार अंतिम संस्कार से पहले पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में दिखे. लोग अजित पवार का नाम ले-ले रहे हैं.
#WATCH | Baramati | Parth Pawar, son of Maharashtra Deputy CM late Ajit Pawar, at the Punyashlok Ahilyadevi Holkar Government Medical College ahead of last rites to be held today pic.twitter.com/fxvHzGy9MN
— ANI (@ANI) January 29, 2026
अजित पवार के अंतिम संस्कार की तैयारी बारामती के विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में चल रही है
#WATCH | Baramati, Maharashtra | Preparations for the funeral of NCP Chief and Maharashtra Deputy Chief Minister Ajit Pawar are underway at the Vidya Pratishthan ground in Baramati.
NCP Chief and Maharashtra Dy CM Ajit Pawar passed away yesterday when the aircraft he was… pic.twitter.com/kCGJnEk3d6
— ANI (@ANI) January 29, 2026
Ajit Pawar Death Updates: मेडिकल कॉलेज से बाहर लाया जा रहा पार्थिव शरीर
महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का पार्थिव शरीर बारामती के पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से बाहर लाया जा रहा है.
#WATCH | Mortal remains of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar being brought out of Punyashlok Ahilyadevi Holkar Government Medical College in Baramati.
He died in the crash landing of a charter plane yesterday. pic.twitter.com/dR3qxZQlvN
— ANI (@ANI) January 29, 2026
Ajit Pawar Death Updates: उद्धव ठाकरे-आदित्य ठाकरे अजित पवार के घर जाकर परिवार को दिया सांत्वना
शिवसेना (UBT) चीफ उद्धव ठाकरे और पार्टी लीडर आदित्य ठाकरे महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार के बारामती स्थित घर गए और उनके निधन पर उनके परिवार को सांत्वना दी. महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का कल निधन हो गया, जब जिस एयरक्राफ्ट में वे सफर कर रहे थे, वह बारामती में क्रैश हो गया, जिसमें सवार सभी लोगों का निधन हो गया.
Baramati, Maharashtra | Shiv Sena (UBT) Chief Uddhav Thackeray and party leader Aaditya Thackeray visited Maharashtra Dy CM Ajit Pawar’s Baramati residence to offer condolences to his family following his demise.
Maharashtra Dy CM Ajit Pawar passed away yesterday when the… pic.twitter.com/sRoyMrPkac
— ANI (@ANI) January 29, 2026
Ajit Pawar Last Rites Updates: विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में अजित पवार के अंतिम संस्कार की तैयारी
NCP चीफ और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के अंतिम संस्कार की तैयारी बारामती के विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में चल रही है.
#WATCH | Baramati, Maharashtra | Preparations for the funeral of NCP Chief and Maharashtra Deputy Chief Minister Ajit Pawar are underway at the Vidya Pratishthan ground in Baramati.
NCP Chief and Maharashtra Dy CM Ajit Pawar passed away yesterday when the aircraft he was… pic.twitter.com/kCGJnEk3d6
— ANI (@ANI) January 29, 2026
Ajit Pawar Death Updates: अजित पवार का पार्थिव शरीर सुबह 7 बजे काटेवाड़ी लाया जाएगा
अजित पवार का पार्थिव शरीर सुबह 7 बजे बारामती के काटेवाड़ी स्थित पवार फार्म में लाया जाएगा. यहां पार्थिव शरीर को दो घंटे के लिए रखा जाएगा. इसके बाद इसे अंतिम दर्शन के लिए बारामती के गादिमा सभागार ले जाया जाएगा. हालांकि काटेवाड़ी में आम जनता के लिए कोई व्यवस्था नहीं है, यहां पर अंतिम दर्शन केवल करीबी मित्रों और परिवार के सदस्यों के लिए ही हैं. पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया और पूरे राजकीय सम्मान के साथ रखा गया. अंतिम यात्रा गुरुवार सुबह 9 बजे गादिमा सभागार से शुरू हुई, जो विद्यानगरी चौक, भिगवन सर्विस रोड आदि रास्तों से होते हुए विद्या प्रतिष्ठान मैदान तक पहुंचेगी.
Ajit Pawar Death Updates: एक झलक पाने के लिए मेडिकल कॉलेज के बाहर इकट्ठा हो रही भीड़
NCP चीफ और महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार के सपोर्टर अपने लीडर की आखिरी झलक पाने के लिए अहिल्याबाई होल्कर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के बाहर इकट्ठा होने लगे हैं.
#WATCH | Baramati, Maharashtra | Supporters of NCP Chief and Maharashtra Dy CM Ajit Pawar start gathering outside Ahilyabai Holkar Government Medical College to catch a last glimpse of their leader.
NCP Chief and Maharashtra Dy CM Ajit Pawar passed away yesterday when the… pic.twitter.com/hGAZ6lJDj1
— ANI (@ANI) January 29, 2026
Ajit Pawar Last Rites Updates: अजित पवार काे आज दी जाएगी अंतिम विदाई
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के पार्थिव शरीर को बुधवार शाम पुणे जिले के बारामती स्थित एक शिक्षण संस्थान में लाया गया. इस दौरान, शोक संतप्त राकांपा कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय निवासी काफी संख्या में वहां एकत्र थे. उन्होंने दिवंगत नेता के सम्मान में नारे लगाए. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष के पार्थिव शरीर को जब उनके गृह क्षेत्र बारामती स्थित विद्या प्रतिष्ठान के परिसर में लाया गया तो ‘अजित दादा अमर रहे’ और ‘अजित दादा लौट आओ’ जैसे नारे गूंज रहे थे.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
कृष्णा पांडेय ज़ी न्यूज डिजिटल में चीफ सब-एडिटर हैं और पिछले 8 सालों से राजनीति, अंतरराष्ट्रीय मामले, क्राइम और ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स जैसे कई बीट्स पर काम करते आ रहे हैं. AI के जमाने में यूजर्स के…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.