Almora News: अल्मोड़ा। जिला पंचायत सदस्य सल्ला भाटकोट शैलजा चम्याल ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। अल्मोड़ा-सेराघाट मार्ग में कसाड़ बैंड के पास के पास क्षतिग्रस्त सड़क के नहीं सुधरने पर नाराजगी जताई। लोनिवि के ईई को सौंपे ज्ञापन में जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि अल्मोड़ा-सेराघाट में धौलछीना से कसाड़ बैण्ड की ओर जाते समय सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। कीचड़ व मलबे के कारण वाहन सड़क पर रपट जाते हैं। कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं, लेकिन इसके बाद भी क्षतिग्रस्त सड़क को अब तक नहीं सुधारा जा सका है। विभाग की ओर से सड़क की अनदेखी की जा रही है।
उन्होंने सड़क को सुधारने के साथ ग्राम सभा नौगांव के कुनखेत में पुलितया में रंग रोगन, सुरक्षा दीवार व रैलिंग निर्माण, लिंगुड़ता के कनारीछीना में पुलिया में रैलिंग व रंगरोगर, मंगलता में पुलिया के रंग रोगन व त्रिनेली, सेराघाट, नाली, तल्ला सेराघाट में रंगरोगन व मरम्मत कार्य करने की मांग की।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play