Dashank Yog 2026: एक्टिवेट हो चुका है दशांक योग, 3 राशियों की लगेगी लॉटरी – AajTak

Feedback
Dashank Yog 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का एक-दूसरे से विशेष कोणीय संबंध कई शुभ और दुर्लभ योगों का निर्माण करता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 14 अगस्त यानी आज दोपहर 12 बजकर 37 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार बुध और देवताओं के सेनापति मंगल आपस में 36 डिग्री का कोण बनाकर अत्यंत प्रभावशाली दशांक योग का निर्माण करने जा रहे हैं.
ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, तर्क, वाणी और व्यापार का कारक माना जाता है, जबकि मंगल ऊर्जा, साहस, भूमि और पराक्रम के प्रतीक हैं. जब बुद्धि (बुध) और पराक्रम (मंगल) का यह कोणीय मिलन होता है, तो व्यक्ति की कार्यकुशलता और रणनीतिक क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि होती है. इस दशांक योग के प्रभाव से 3 भाग्यशाली राशियों को विशेष लाभ और बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं.
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं. बुध के साथ इस कोणीय संयोग से आपके साहस और बुद्धि का सटीक संतुलन बनेगा. नौकरीपेशा लोगों के काम की सराहना होगी. उच्च अधिकारियों के सहयोग से प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के प्रबल योग हैं. भूमि, भवन या रियल एस्टेट से जुड़े मामलों में बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के स्वामी स्वयं बुध देव हैं. मंगल के साथ बन रहा यह दशांक योग आपके लिए अत्यंत शुभ परिणाम लेकर आएगा. जो लोग व्यापार या मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें कोई बड़ी डील हासिल हो सकती है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और रुका हुआ धन वापस मिलेगा. आपकी तार्किक क्षमता और साहस के बल पर आप कार्यस्थल पर कठिन चुनौतियों को भी आसानी से पार कर लेंगे.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए बुध और मंगल का दशांक योग करियर और वित्तीय मामलों में नई ऊंचाइयां देगा. आय के नए स्रोत बनेंगे. बिज़नेस में नए प्रयोग सफल रहेंगे और मुनाफा बढ़ाएंगे. आपकी निर्णय लेने की क्षमता सटीक होगी, जिससे निवेश से जुड़े मामलों में भारी मुनाफा कमाने का अवसर मिलेगा.
शुभ फल प्राप्त करने के उपाय
भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें, इससे बुध ग्रह की कृपा बनी रहेगी.
– मंगलवार को हनुमान जी के दर्शन करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें ताकि मंगल का शुभ प्रभाव बना रहे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News