ASI को खंभे से बांधकर पीटा, ग्रामीणों ने कहा- नशे में हंगामा कर रहे थे, 59 लोगों के खिलाफ FIR – AajTak

Feedback
साहिबगंज के तालझारी इलाके में पदस्थ एएसआई चिंटू कुमार के साथ मोतिझरना बाजार में मारपीट कर दी गई. ग्रामीणों ने उन्हें बिजली के खंभे से बांधकर पीटा. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित सिंह ने एएसआई को सस्पेंड कर दिया है.
एएसआई चिंटू कुमार पर ड्यूटी के दौरान नशे में धुत होकर बाजार में हंगामा करने का आरोप है. उनकी हरकत से नाराज ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया. इस दौरान वर्दी फाड़ने और बिजली के खंभे से बांधकर मारपीट करने की बात सामने आई है. इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
घटना की सूचना मिलने पर तालझारी थाना प्रभारी नीतीश पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर मामला निपटाया और एएसआई को मुक्त कराकर थाने ले गए. इस दौरान ग्रामीणों ने एएसआई के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत भी दी.
Sahibganj ASI suspended alleged drunken ruckus villagers tie him pole thrash him
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित सिंह ने एएसआई चिंटू कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है.
यह भी पढ़ें: 10 रुपये का फटा नोट, मारपीट और फिर डिलीवरी बॉय समीर की मौत… चाचा ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप
वहीं मोतीझरना में तैनात एएसआई चिंटू कुमार को बंधक बनाने और उनके साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने 19 नामजद और करीब 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. एएसआई की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी. वहीं ग्रामीणों ने भी एसपी से मिलकर शिकायत की और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है.
वहीं दर्ज कराई गई शिकायत में एएसआई चिंटू कुमार ने कहा कि 21 अक्टूबर को सीनियर अधिकारियों के आदेश पर उन्होंने सुकसेना घाट स्थित करणपुरातो में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की ड्यूटी की. इसके बाद उन्होंने अपने सीनियर अफसर को सूचना दी. फिर आदेश मिलने पर वे महाराजपुर बाजार में मेला ड्यूटी के लिए पहुंचे.
Sahibganj ASI suspended alleged drunken ruckus villagers tie him pole thrash him
एएसआई के मुताबिक, ड्यूटी के दौरान सरकारी गाड़ी से सायरन बजाते हुए मोतीझरना पहुंचे थे. वहां से वापस लौट रहे थे तो रात करीब 8:30 बजे मो. शाहरुख और मो. बाबर ने गश्ती वाहन को रुकवाया. उन्हें लगा कि किसी जरूरी काम से वाहन रोका जा रहा है. इसी दौरान मो. जाफर और मो. जावेद हुसैन ने वर्दी का कॉलर पकड़कर उन्हें गाड़ी से खींचना शुरू कर दिया. इस दौरान वर्दी के बटन टूट गए और उन्हें वाहन से बाहर खींच लिया गया.
एएसआई की शिकायत पर शेख अली खान, गुड्डू खान, लड्डू खान, सडुल खान, शेख राजा, शेख करीम, शेख साजिद, शेख उसतर, हरमुज खान, गुलबाज खान, तौफिक खान, अख्तर खान, दिल्लू खान, मो. नुरेल और शेख बाबू सहित अन्य लोगों के नाम शामिल हैं. शिकायत के आधार पर कुल 19 नामजद और करीब 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. दूसरी ओर, ग्रामीणों ने भी एसपी से मुलाकात कर शिकायत की है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News