IND vs NZ 2nd T20I Live Score: क्राइस्टचर्च टी20 में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, नंबर 3 होगी बैट‍िंग पोजीशन, न्यूजीलैंंड की पहले बल्लेबाजी – AajTak

Feedback
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आज (24 अक्टूबर) दूसरा मुकाबला है. दोनों टीम्स के बीच यह मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में है. वैभव सूर्यवंशी न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में खेलने खेलेंगे. मुकाबले में टॉस भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. मैच की पहली गेंद भारतीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे फेंकी जाएगी. न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. 
श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने इसी मैदान पर खेले गए टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया था. उस मुकाबले में भारतीय टीम ने 226 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया था. अब भारतीय टीम की निगाहें सीरीज में 2-0 की बढ़त लेने पर हैं. इस मुकाबले से जुड़े अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहिए और पेज को रिफ्रेश करते रहिए…
 
टॉस के समय श्रेयस अय्यर ने कहा-हम पहले गेंदबाजी करेंगे. ओस एक वजह है. काफी अच्छा लगा, ठीक होने और नींद पूरी करने के लिए कुछ समय मिला. हर कोई अच्छी शेप में है. आक्रामकता बनाए रखना जरूरी है, लेकिन हमें प्रोएक्टिव रहना होगा और यह पक्का करना होगा कि हमें अंदर एक एक्स्ट्रा फील्डर की जरूरत ना पड़े. दो बदलाव किए हैं. ईशान चोटिल हैं और वैभव की एंट्री हुई है. वैभव नंबर-3 पर बैटिंग करेंगे. मयंक की जगह प्रिंस खेल रहे हैं, जो एक रणनीतिक बदलाव है. खास बात यह है कि टी20 में वैभव पहली बार नंबर 3 पर खेलेंगे. 
दूसरे टी20 में भारत की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव.
दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, जैकब डफी, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन.

यह भी पढ़ें: केएल राहुल-यशस्वी जायसवाल फ्लॉप, सुदर्शन भी नहीं दिला सके सहारा… न्यूजीलैंड के सामने ढेर हुई टीम इंडिया
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अबतक 32 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 18 मैचों में जीत हासिल की, जबकि न्यूजीलैंड ने 11 मुकाबले जीते. 3 मुकाबले टाई भी रहे हैं. हालांकि तीन टाई मैचों में से दो में सुपर ओवर हुआ था, जिसमें भारतीय टीम विजयी रही थी.
भारत बनाम न्यूजीलैंड (हेड टू हेड)
कुल टी20I मैच: 32
भारत ने जीते: 18
न्यूजीलैंड ने जीते: 11
टाई: 3
भारत का स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, मयंक यादव, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और वैभव सूर्यवंशी.
न्यूजीलैंड का स्क्वॉड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमिसन, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, बेवन जैकब्स, एडम मिल्ने और ब्लेयर टिकनर.
भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरा
पहला टी20: 22 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च, भारत 4 विकेट से जीता
दूसरा टी20: 24 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च, दोपहर 12:30 बजे 
तीसरा टी20: 27 अक्टूबर, वेलिंगटन, दोपहर 12:30 बजे
चौथा टी20: 30 अक्टूबर, ऑकलैंड, दोपहर 12:30 बजे 
पांचवां टी20: 1 नवंबर, हैमिल्टन, दोपहर 12:30 बजे
पहला वनडे: 4 नवंबर, ऑकलैंड, सुबह 7:30 बजे 
दूसरा वनडे: 7 नवंबर, वेलिंगटन, सुबह 7:30 बजे 
तीसरा वनडे: 10 नवंबर, हैमिल्टन, सुबह 7:30 बजे 
चौथा वनडे: 13 नवंबर, माउंट माउंगानुई, सुबह 7:30 बजे 
पांचवां वनडे: 15 नवंबर, माउंट माउंगानुई, सुबह 7:30 बजे 
पहला टेस्ट: 19 से 23 नवंबर, वेलिंगटन, सुबह 3:30 बजे 
दूसरा टेस्ट: 27 से 1 द‍िसंबर, क्राइस्टचर्च, सुबह 3:30 बजे
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News