Asia Cup 2025, IND vs PAK FINAL LIVE Score | एशिया कप भारत बनाम पाकिस्तान फाइनल,मैच लाइव स्कोर: भारत ने जीता टॉस, पाकिस्तान की पहले बल्लेबाजी, हार्दिक बाहर – Jansatta

Asia Cup 2025, India vs Pakistan Final Match, IND vs PAK LIVE Cricket Score: एशिया कप 2025 का फाइनल रविवार (28 सितंबर) को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।
IND vs PAK LIVE Streaming: Watch Here
सूर्यकुमार यादव ने प्लेइंग 11 में 3 बदलाव किए। हार्दिक पंड्या, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह की जगह रिंकू सिंह, शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह को मौका मिला। पाकिस्तान ने प्लेइंग 11 में बदलाव नहीं किया।
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।
साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। सूर्यकुमार यादव ने प्लेइंग 11 में 3 बदलाव किए। हार्दिक पंड्या, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह की जगह रिंकू सिंह, शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह को मौका मिला। पाकिस्तान ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया।
हार्दिक पंड्या मैदान पर मौजूद हैं, लेकिन उन्होंने वॉर्मअप नहीं किया। गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने जसप्रीत बुमराह को बॉलिंग रन अप मार्क करने में मदद की।
भारत-पाकिस्तान की टीमें 2017 में पिछली बार फाइनल में भिड़ी थीं। चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराया था।
एशिया कप के 41 साल के इतिहास में पहली बार भारत और पाकिस्तान फाइनल में भिड़ेंगे। दोनों टीमें एशिया कप 2025 में दो बार भिड़ चुकी हैं। दोनों बार भारत ने जीत दर्ज की है। ऐसे में लगातार तीसरी बार जीतकर भारत चैंपियन बनना चाहेगा।
फाइनल के रिकॉर्ड कुछ भी बताते हों, लेकिन इस भारतीय टीम से पार पाना काफी मुश्किल है। 2024 से अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत ने 37 में से 34 मैच जीते हैं।
टी20 में भारत-पाकिस्तान की टीमें एक बार फाइनल में भिड़ी हैं। 2007 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत को जीत मिली थी।
फाइनल में पाकिस्तान का रिकॉर्ड बेहतर है। 12 में 8 बार उसने जीत दर्ज की है। 4 बार जीता है। दोनों का पिछली बार फाइनल में आमना-सामना 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में हुआ था। पाकिस्तान ने जीत दर्ज की थी।
साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।
एशिया कप 2025 फाइनल में भारत के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास अब दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले फाइनल में रोहित शर्मा और विराट कोहली के दो बड़े रिकार्ड तोड़ने का मौका है। …पूरी जानकारी
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या/अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा को श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था और वे लंबे समय तक मैदान से बाहर रहे। अभिषेक और तिलक के फिट होने की उम्मीद है। हार्दिक के खेलने पर संशय है और मैच के करीब आने पर फैसला होने की उम्मीद है।
साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, हसन अली, खुशदिल शाह, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, हसन नवाज, सुफियान मुकीम।
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे।
नमस्कार! एशिया कप 2025 का फाइनल रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में खेला जाएगा। मैच और खेल जगत से जुड़ी अन्य खबरों के लिए जनसत्ता.कॉम के साथ जुड़े रहें।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News