Azamgarh News: लाटघाट, हिंदुस्तान संवाद। सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तरी छोर पर बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में कई दिनों तक लगातार बढ़ोतरी होने के बाद शनिवार को कमी दर्ज की गई। हालांकि इससे बाढ़ प्रभावित गांवों को कोई राहत नहीं मिली। नदी अभी भी खतरा बिंदु के निशान से ऊपर बह रही है। जलस्तर घटने के बाद एक बार फिर कटान का खतरा बढ़ गया है। देवारा खास राजा के झगरहवा का पूरा में कटान शुरू हो गई है। फिलहाल अभी भी 15 हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। देवारा खास राजा से हाजीपुर संपर्क मार्ग, मानिकपुर से अभ्भनपट्टी संपर्क मार्ग, खरैलिया से सोनौरा संपर्क मार्ग अभी भी बाढ़ के पानी से डूबे हुए हैं। रोजमर्रा के सामानों की खरीदारी के लिए लोग पानी से होकर आवागमन कर रहे हैं। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के बच्चे बांध के दूसरी तरफ स्थित विद्यालयों में पढ़ाई करने जाते हैं। अभिभावक बच्चों को साथ लेकर पानी से भरे संपर्क मार्ग पार कर रहे हैं। बच्चों के विद्यालय से लौटने का अभिभावक इंतजार कर रहे हैं। बरामदपुर सबदिया, चक्की हाजीपुर, देवाराखास राजा के 28 मजरे सहित शाहडीह, भदौरा, बांका, बूढ़नपट्टी, सोनौरा सहित लगभग दो दर्जन गांव बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। बाढ़ से निपटने के लिए 10 चौकियां बनाई गई हैं। इन चौकियों पर स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग, राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ पुलिस की तैनाती की गई है。
लाटघाट। शनिवार शाम चार बजे तक नदी के जलस्तर में डिघिया गेज पांच और बदरहुआ गेज पर सात सेमी की कमी दर्ज की गई। डिघिया गेज पर नदी के खतरा बिंदु 70.40 से 85 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। बदरहुआ गेज पर शुक्रवार शाम 4 बजे नदी का जलस्तर 72.01 मीटर था। शनिवार की शाम चार बजे 71.94 मीटर दर्ज किया गया। बदरहुआ गेज पर न्यूनतम जलस्तर 70. 25 मीटर है। यहां नदी का जलस्तर खतरा बिंदु 71.68 मीटर से 26 सेंटीमीटर ऊपर है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play