Sitamarhi News: पिपराही। प्रखंड के कमरौली पंचायत में शनिवार को मुखिया आलोक कुमार की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से कमरौली को बाल श्रम मुक्त पंचायत की घोषणा की गई। वहीं आठ सदस्यीय विशेष निगरानी समिति का गठन किया गया। मुखिया ने कहा कि श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, ग्राम पंचायत, पंचायत स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति,अदिथी कवच परियोजना तथा स्थानीय जन प्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिकों के सामूहिक एवं समन्वित प्रयासों से कमरौली बाल श्रम मुक्त पंचायत बना है। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुरेश कुमार,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी चंद्र नाथ राम,मुखिया, अदिथी कवच परियोजना के कन्वर्जेंस विशेषज्ञ मुकुंद चौधरी , सामाजिक कार्यकर्ता मो. कमर अख्तर ने ग्राम सभा में अपने अपने विचारों से अवगत कराया।
मुखिया सह अध्यक्ष पंचायत स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की अगुवाई में गठित विशेष निगरानी समिति में विभिन्न वर्ग के लोगों को शामिल किया गया है।हाई स्कूल कमरौली के हेडमास्टर,अदिथी कवच परियोजना के प्रतिनिधि सहित दस लोगो को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी,समिति सदस्य एवं ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि कमरौली पंचायत में किसी भी बच्चे से श्रम नहीं कराया जाएगा।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play