Badaun News: ससुराल से लौटे अधेड़ का ट्यूबवेल में फंदे से लटका मिला शव – Hindustan

Badaun News: बिसौली। ससुराल से लौटे अधेड़ का शव गांव के बाहर ट्यूबवेल के गाडर पर फंदे से लटका मिला। अधेड़ का मोबाइल घटनास्थल से चार किलोमीटर दूर और बाइक घटनास्थल के पास मिली, जिसके बाद परिवार के लोगों ने गला दबाकर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अधेड़ के शव को पोस्टमार्टम को भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अधेड़ की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मामला बिसौली कोतवाली के हरदासपुर गांव के जंगल का है। यहां के रहने वाले सूरजपाल 55 वर्ष पुत्र सीताराम सोमवार को रामपुर जिले के शाहाबाद थाना क्षेत्र के गांव नादरगंज स्थित ससुराल बाइक से गए थे।

शाम को वह घर लौट रहे थे, लेकिन घर वापस नहीं पहुंचे। परिवार के लोगों ने तलाश की तो वह गांव के बाहर सरकारी ट्यूबवेल के गाडर पर फंदे से लटके मिले। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो सूरजपाल का मोबाइल उनके पास नहीं मिला। परिजनों ने तलाश की तो मोबाइल घटनास्थल से चार किलोमीटर दूर कलावारे व नया गांव के बीच मिला, जबकि बाइक पास में ही खड़ी थी।इसके बाद परिवार के लोगों ने अज्ञात लोगों पर गला दबाकर हत्या करने और शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सूरजपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के साथ परिवार के लोगों से भी जानकारी ली। परिवार वालों का कहना है कि सूरजपाल ससुराल से लौटने के बाद घर नहीं पहुंचे थे। इसी दौरान उनका शव ट्यूबवेल के गाडर पर फंदे से लटका मिला। मोबाइल का घटनास्थल से चार किलोमीटर दूर मिलना भी परिवार के लोगों के लिए सवाल बना हुआ है।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News