Badaun News: बदायूं। असत्य पर सत्य, अर्धम पर धर्म, अनीति पर नीति, अत्याचार पर सदाचार की जीत कर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने विजयी का परचम लहरा दिया। गांधी मैदान में दशहरे के पावन अवसर पर भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया और इसके गवाह बदायूं वासी बने। सबसे पहले कुंभकर्ण का वध किया, उसके बाद मेघनाद का वध किया और अंत में रावण का भगवान श्रीराम ने वध किया। पूरा गांधी मैदान जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। वहीं रावण के वध को देखने के लिए जिले भर से आई भारी भीड़ जुटी रही और सुरक्षा को पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। मंगलवार को श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी के तत्वावधान में रावण वध की लीला का मंचन किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, सदर विधयाक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, डीएम अवनीश कुमार राय एवं एसएसपी अंकिता शर्मा रहे। वहीं मेला कमेटी के अध्यक्ष अरविंद कांत की मौजूदगी में कलाकारों ने रामलीला का मंचन किया गया।
कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि रावण वध का कार्यक्रम पांच बजे से शुरू किया गया। सात बजे भगवान श्रीराम के भक्त हनुमान ने लंका दहन की, और लक्ष्मण ने सवा सात बजे मेघनाथ का वध किया। इसके बाद 7.30 बजे से भगवान राम और रावण रूपी कलाकारों में युद्ध चला जिसके बाद भगावन श्रीराम ने अपना तीर रावण की नाभी में मारकर वध किया। तभी रावण का पुतला दहन किया गया। इसके बाद गुजरात के बड़ोदरा से आई ईको फ्रेंडली आतिशबाजी करीब 20 मिनट तक लोगों को दिखाई गई। वहीं राम-रावण का युद्ध होने के बाद असत्य पर सत्य की जीत होने के बाद भगवान श्रीराम के नाम के जयकारे लगाए गए और विजय दशमी के पर्व की शुभकामनाएं दी गई।
धू-धू कर जल उठे रावण, मेघनाथ
राम-रावण के युद्ध में बुराई पर अच्छाई की जीत हुई। धू-धू कर रावण, मेघनाद के पुतले जल उठे, सबने एक-दूसरे को दशहरे की शुभकामना दी। उसके बाद गांधी मैदान में आतिशबाजी की गई। इसे देखने बदायूंवासी गांधी मैदान में इस पल का इंतजार कर रहे थे। कि कब रावण का वध हो, जब रावण और मेघनाथ के पुतला धूं-धूंकर जले तो जय श्रीराम के जयकारे गूंजने लगे।
छतों पर लदे दिखे लोग
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
श्रीराम लीला महोत्सव के दौरान गांधी मैदान में रावण वध किया गया। यहां राम-रावण के युद्ध को देखने के लिए लोग उत्साहित थे। गांधी मैदान में भीड़ होने पर आसपास की छतों पर लोग लदे रहे। यहां लोगों ने छतों पर भारी भीड़ के साथ रामलीला में रावण की लीला को देखा है।
मेला में चौकस रही पुलिस
पुलिस प्रशासन ने गांधी मैदान में अंदर से लेकर बाहर तक भारी पुलिस फोर्स लगा रखी थी। एसपी सिटी अभिषेक सिंह ने जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्थ को सदर कोतवाली के अलावा कई थानों की पुलिस बल तैनात किया गया। जिससे रामलीला मेला में भारी भीड़ के चलते कोई घटना घटित न हो पाए।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play