Bagaha News: बेतिया, बेतिया कार्यालय । बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय की ओर से नौ अक्टूबर को डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय में आयोजित इंटर कॉलेज टेबल टेनिस टूर्नामेंट 2026 में रामलखन सिंह यादव महाविद्यालय की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, महाविद्यालय की पुरुष टीम को फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। टीम उपविजेता बनी। महिला वर्ग के फाइनल में रामलखन सिंह यादव महाविद्यालय की टीम ने मेजबान डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय की टीम को हराकर खिताब जीता। महिला टीम में अनु कुमारी, अनिशा कुमारी और चंदा कुमारी शामिल थीं।
वहीं, पुरुष वर्ग के फाइनल में आरएलएसवाई कॉलेज की टीम ने संघर्षपूर्ण मुकाबला किया, लेकिन उसे मेजबान कॉलेज की टीम से हार मिली। पुरुष टीम में राधाकृष्ण कुमार, कुंदन कुमार और आर्यन कुमार ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर ईस्ट जोन टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2026 के लिए विवि की टीम में आरएलएसवाई कॉलेज की चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें अनु, अनिशा, राधाकृष्ण व कुंदन शामिल हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. अभय कुमार ने महिला टीम की जीत और पुरुष टीम के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के लिए खेल संबंधी सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। प्राचार्य ने खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाणपत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित भी किया। महाविद्यालय के खेल प्रभारी सहायक आचार्य अजय पासवान ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर संतोष जताया। उन्होंने खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्राचार्य के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सहायक आचार्य डॉ. राकेश राय, डॉ. राम नागेश प्रसाद, डॉ. स्निग्धा लाल, डॉ. धनंजय पांडेय, डॉ. बसंती कुमारी, डॉ. दीपक चौबे, डॉ. श्याम सुंदर महतो, डॉ. श्लेषा सचिंद्र, डॉ. रामचंद्र पासवान, डॉ. पुष्पेंद्र, डॉ. प्रीति कुमारी, पीटीआई कुणाल किशोर और अवनीश कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित थे। टीम की सफलता से पूरे महाविद्यालय में हर्ष का माहौल है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play