Bagaha News: महेशपुर भंसार पर सब्जियों पर रोक, नेपाली नागरिक परेशान – Hindustan

Bagaha News: बगहा, हमारे संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा स्थित महेशपुर भंसार पर भारतीय क्षेत्र से सब्जियां नेपाल ले जाने पर रोक है। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों के छोटे दुकानदारों और नेपाली नागरिकों की परेशानी बढ़ गई है। अब तक नेपाल के कई छोटे कारोबारी प्रतिदिन भारतीय बाजारों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में आलू, प्याज, टमाटर, हरी सब्जियां समेत अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री खरीदकर महेशपुर भंसार के रास्ते नेपाल ले जाकर दुकानों पर बेचते थे। रोक लगने के बाद उनका यह कारोबार प्रभावित हो गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार महेशपुर भंसार पर तैनात अधिकारियों द्वारा हाल के दिनों में भारतीय सीमा से सब्जियों की निकासी पर सख्ती बरती जा रही है। इससे नेपाल के सीमावर्ती गांवों में सब्जियों की उपलब्धता प्रभावित होने लगी है और छोटे दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। महेशपुर भंसार के नायब सुबेदार नोदराज पोखरेल ने बताया कि अधिकारियों के आदेश पर हरी सब्जियों की फिलहाल जांच की जा रही है। अपने प्रयोग के लिए ले जाने वालों पर रोक नहीं है।

दुकानदारों का कहना है कि वे किसी बड़े व्यापार के लिए नहीं, बल्कि सीमित मात्रा में सब्जियां खरीदकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अचानक लगी रोक से उनकी आय का प्रमुख स्रोत बंद हो गया है। वहीं नेपाली उपभोक्ताओं को भी स्थानीय बाजारों में सब्जियां महंगी मिलने लगी हैं। सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों ने दोनों देशों के संबंधित अधिकारियों से इस मामले में व्यावहारिक समाधान निकालने की मांग की है। उनका कहना है कि छोटे कारोबारियों को सीमित मात्रा में सब्जियां ले जाने की अनुमति दी जाए।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News