Madhepura News: मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि दिलखुश हत्याकांड में अब तक एक भी बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। घटना के सात दिन बीत चुके हैं और पुलिस घटना में शामिल बदमाशं की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी करने की बात कह रही है। घटना में मृतक की पत्नी के आवेदन पर दो नामजद और चार अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है। लेकिन हत्याकांड में शामिल बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस घटना का कारण भी अब स्पष्ट नहीं कर पा रही है। मालूम हो कि पिछले आठ जुलाई की शाम करीब चार बजे दीनापट्टी सखुआ वार्ड दस में नहर पर बेखौफ बदमाशों ने दिलखुश कुमार (24) को गोली मारकर गंभीर रूप जख्मी कर दिया था।
मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी। मृतक दिलखुश की पत्नी लवली देवी ने बताया है कि पांच-छह की संख्या में बदमाश घर पर आए और दिलखुश के बारे पूछताछ किया। उनलोगों को बताया गया कि वे नहर की तरफ गए हैं। कुछ देर बाद परिजन भी नहर तरफ गए तो देखा कि सभी बदमाश दिलखुश के साथ मारपीट कर रहे हैं। देखते ही देखते बदमाशों ने गोली मारकर हथियार लहराते फरार हो गया। घटना से मृतक के परिवार वाले दहशत में हैं। मृतक की पत्नी लवली को अपने बच्चों के भरण-भरन पोषण की चिंता सता रही है। थानाध्यक्ष नूरुल हक ने कहा कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play