Barabanki News: पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र पर धारदार हथियार से हमला – Live Hindustan

Barabanki News: बाराबंकी। कोतवाली सतरिख क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पिता-पुत्र पर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला किया गया। लोगों ने बीच बचाव कर उन्हें बचाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अख्तियारपुर गांव निवासी लालाराम पुत्र छबीले ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो जुलाई की रात करीब 8:30 बजे वह अपने घर के बाहर पुत्र विनय कुमार के साथ बैठे थे। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले संदीप उर्फ बेनी, रामतीरथ, सूरज, पप्पू और दीपक पुत्रगण मुंशीलाल पुरानी रंजिश के चलते वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।
विरोध करने पर सभी आरोपियों ने एकराय होकर हमला कर दिया।तहरीर के मुताबिक, संदीप उर्फ बेनी और रामतीरथ ने धारदार बांके से हमला किया, जबकि अन्य आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। हमले में लालाराम के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़े। उनके पुत्र विनय कुमार भी घायल हुए। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी, जिसके बाद एम्बुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को सीएचसी सतरिख में भर्ती कराया गया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली सतरिख पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News