Bareily News: बरेली। मॉडल टाउन में काम के दौरान दो मंजिल से गिरकर राजमिस्त्री घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है। बारादरी क्षेत्र के एजाज नगर गौटिया निवासी 28 वर्षीय मुजाहिद राजमिस्त्री था। गुरुवार को वह मॉडल टाउन कॉलोनी में काम कर रहा था और इसी दौरान दो मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। निर्माण कार्य कराने वाले लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी तो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया।
परिजन ने बताया कि मुजाहिद की शादी करीब सात महीने पहले फिरदोस से हुई थी और उसकी पत्नी छह माह की गर्भवती है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play