Bareily News: बरेली। बाबा महाकाल सोमवार को चांदी की पालकी में विराजमान होकर नगर भ्रमण को निकले। साथ में मां अन्नपूर्णा और काशी कोतवाल भैरवनाथ भी सिंहासन पर सवार रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना और आरती के बाद यात्रा शुरू हुई। नंदियों ने पालकी को कंधों पर उठाया। जगह-जगह विभिन्न श्रद्धालुओं और व्यापारिक संगठनों ने पुष्पवर्षा, आरती और प्रसाद वितरण कर स्वागत किया। सेठ गिरधारी लाल मन्दिर, श्यामगंज से बाबा महाकाल पालकी सेवा ट्रस्ट की ओर से बाबा महाकाल पालकी यात्रा निकाली गई। बारह ज्योतिर्लिंगों से अंकित चांदी की पालकी में बाबा महाकाल नंदी स्वरूप धारण किये हुए भक्तों के कंधो पर सवार होकर नाथ नगरी के भ्रमण को निकले। ट्रस्ट अध्यक्ष ब्रजवासी लाल अग्रवाल व महामंत्री अनुराग अग्रवाल ने बताया कि पं. भगवती नन्दन शास्त्री ने वैदिक मंत्रो से बाबा महाकाल, माता गौरी व भैरवनाथ की पूजा-अर्चना की। इसके बाद महाकाल व मां जगतजननी की आरती उतारकर गाजे-वाजे के साथ शुरू हुई। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ. विनोद पागरानी आदि ने बाबा महाकाल की आरती उतारकर स्वागत किया। यात्रा साहूगोपीनाथ, शिवाजी मार्ग, बांसी मंडी, सिकलापुर, रोडवेज, चौकी चौराहा, बरेली कॉलेज और कालीबाड़ी होते हुए गंतव्य तक पहुंची。
गाजे-बाजे और डमरू दल की गूंज के बीच निकली बाबा महाकाल की पालकी यात्रा ने नाथ नगरी को मानो उज्जैन का स्वरूप दे दिया। जगह-जगह महाकाल के दर्शन के लिए रास्ते भर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव के जयघोष और डमरुओं की थाप से पूरा मार्ग शिवमय हो गया। घरों की छतों से भी लोगों ने फूल बरसाकर बाबा महाकाल के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। यात्रा के दौरान नाथ नगरी में उज्जैन जैसी भक्ति और आस्था का अद्भुत वातावरण बना रहा।
यात्रा में वीर हकीकत राय, छत्रपति शिवाजी और रानी पद्मिनी का जौहर आदि झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मीडिया प्रभारी प्रमोद रघुवंशी ने बताया कि नासिक बैंड, डमरू दल और श्री रामानुज सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्रायें का घोष आकर्षण का केंद्र रहे। जगह-जगह समाजिक और व्यापारिक संगठनों ने आरती और प्रसाद वितरण कर स्वागत किया। पालकी यात्रा में विवके मिश्रा, पंकज दत्त, राजकिशोर कश्यप, सभासद राजेश अग्रवाल, विशाल मेहरोत्रा, नवीन अग्रवाल, प्रसून सिंह, अमित मिश्रा, अमित भारद्वाज, मुकुल अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, अनूप गोयल, नितेश वर्मा आदि की सक्रिय भूमिका रही।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play