Ghatsila News: जादूगोड़ा। जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के राखा स्थित एक्सेल इंडिया कंपनी में पीएफ, ईएल, रात्रि भत्ता, मेडिकल सुविधा, ओवरटाइम भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर पिछले दिनों ठेका श्रमिकों द्वारा की गई हड़ताल को डीएलसी के समक्ष वार्ता का आश्वासन मिलने के बाद स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद सभी कर्मचारी काम पर लौट गए। इसी क्रम में सोमवार को जमशेदपुर स्थित डीएलसी कार्यालय में श्रमिकों और प्रबंधन पक्ष के बीच बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बाघराय मार्डी, ग्राम प्रधान मनोरंजन महतो समेत कई ठेका श्रमिक उपस्थित रहे। बैठक में श्रमिकों की विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा के बाद कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति बनी। बैठक में तय किया गया कि वर्तमान में कंपनी में कार्यरत ट्रेनी कर्मचारियों का एक वर्ष का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें स्थायी करने की प्रक्रिया नियामानुसार अपनाई जाएगी। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव नहीं बनाने पर भी सहमति बनी।
सहमति के अनुसार महिला कर्मचारियों को प्रत्येक माह दो दिन विशेष अवकाश दिया जाएगा। वहीं कार्य के दौरान किसी कर्मचारी के साथ दुर्घटना होने पर कंपनी प्रबंधन द्वारा प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए फर्स्ट एड की व्यवस्था और संबंधित प्रमाणपत्र को अनिवार्य बताया गया है। बैठक में यह भी सहमति बनी कि कंपनी के अधीन कर्मचारियों से यदि ओवरटाइम कार्य कराया जाता है तो नियमानुसार ओवरटाइम का भुगतान किया जाएगा।
ट्रेनी कर्मचारियों से भी स्थायी कर्मचारियों की तरह कार्य लेने के संबंध में प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी कर्मचारियों को 9 दिन राष्ट्रीय अवकाश तथा 15 दिन उपार्जित अवकाश (ईएल) दिए जाने की बात सहमति में शामिल की गई है। इसके अलावा सभी कर्मचारियों को पहचान पत्र उपलब्ध कराने की बात कही गई है। भविष्य में बिना पहचान पत्र किसी कर्मचारी को कारखाने में प्रवेश नहीं देने का निर्णय लिया गया।
कंपनी में श्रमिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर सुरक्षा मानकों को लेकर जागरूकता अभियान चलाने पर भी सहमति बनी। बैठक के बाद श्रमिकों ने उम्मीद जताई कि समझौते में शामिल बिंदुओं को कंपनी प्रबंधन द्वारा धरातल पर लागू किया जाएगा। श्रमिकों की मांगों पर बनी इस सहमति को हड़ताल के बाद एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। अब कर्मचारियों की नजर इस बात पर रहेगी कि बैठक में तय किए गए प्रावधानों को कंपनी प्रबंधन किस तरह लागू करता है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play