Bareily News: नवाबगंज। शुक्रवार को क्षेत्र में महात्मा गांधी व शास्त्री जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शिक्षण संस्थाओं के साथ ही सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ ही ध्वजा रोहण किया।
गंगापुर उर्फ खामपुर गांव के एशियन विधि एवं न्यायिक विज्ञान महाविद्यालय में प्रबंधक नंदकिशोर एडवोकेट, सचिव रेशम, कस्बे के एसएसटी इंटर कालेज में प्रबंधक टीआर गंगवार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पम किया। उधर ब्लॉक कार्यालय में आयोजित हुए कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. एके गंगवार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बाद में शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर देश के वीर सपूतों को नमन किया गया। वहीं नगर पालिका परिषद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन प्रेमलता राठौर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ ही ध्वजा रोहण किया।
हाफिजगंज। क्षेत्र में महात्मा गांधी व शास्त्री जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए गए। थाना हाफिजगंज में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार, साधन सहकारी समिति व उच्च प्राथमिक विद्यालय में रामस्वरूप भास्कर ने माल्यार्पण किया।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
फोटो- नवाबगंज में शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित करते लोग।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play