पशुधन मंत्री को गुमराह कर गये पशु चिकित्साधिकारी – Hindustan

पशुधन मंत्री के अभिगांव गोशाला में निरीक्षण के दौरान एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पशु चिकित्साधिकारी ने अव्यवस्थाओं और लापरवाही को छिपाने के लिये आननफानन में नया उपचार रजिस्टर तैयार कर मंत्री को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन यह कोशिश नाकाम हो गयी। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के अभिगांव गोशाला में दौरा की सूचना के बाद पशुपालन विभाग में हड़कंप मच गया। म्याऊं पशु चिकित्साधिकारी ने गोशाला का उपचार रजिस्ट्रर आनन-फानन में नया तैयार कर डाला। निरीक्षण के दौरान जब पशुधन मंत्री ने गोशाला में गोवंश के इलाज और दवा वितरण का ब्योरा मांगा तो पशु चिकित्साधिकारी ने बड़ी तत्परता से रजिस्टर उनके सामने रख दिया, लेकिन मंत्री ने रजिस्टर के पन्ने पलटे तो पन्नों की ताजगी, एक ही लिखावट और एक जैसी स्याही को देखकर उन्हें संदेह हुआ।

रजिस्टर के मुख्य पृष्ठ पर 165 पृष्ठ दर्ज होना दर्शाया गया था, लेकिन अंदर जांच करने पर केवल चार से पांच पृष्ठों पर ही विवरण दर्ज मिला। गुमराह करने का प्रयास देखकर पशुधन मंत्री का पारा चढ़ गया, उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट कहा कि यह बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मंत्री ने पशुचिकित्साधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News