Bhagalpur News: तीनों लड़कियों की आकस्मिक मौत से भाइयों की कलाई रह गई सूनी – Hindustan

Bhagalpur News: पीरपैंती निज प्रतिनिधि प्रखंड के दियारा क्षेत्र में स्थित श्रीमतपुर गोपालीचक पंचायत के ओनली टोला की तीन लड़कियां जहां खूब उत्साह में खुशी-खुशी गांव से दूर दखली बिहुलाधार में स्नान करने गई थी ताकि जल्दी जल्दी स्नान कर घर पहुंच इंतजार में बैठे अपने भाइयों की सूनी कलाई रेशम की डोर रूपी राखी से सजा सकें। लेकिन कुदरत को शायद यह मंजूर नहीं था। यही कारण है कि तीनों की तीनों लड़कियां अपने भाइयों तक नहीं पहुंच सकीं और राखी नहीं बांध सदा के लिए काल के गाल में समा गई। जबकि इंतजार में बैठा भाई भी बहन से सूनी कलाई ना सजवा सका।जबकि

इस घटना से पूरा गांव मर्माहत हो गया। परिजनों ने बताया कि करिश्मा 10वीं, चंदा आठवीं और अभिलाषा चौथी की छात्रा थी। करिश्मा और चंदा दोनों बहनें ओनली टोला की ही है। उसके पिता मुन्ना पासवान दिल्ली में मजदूरी करते हैं।जबकि उनकी मां रानी देवी उस समय घर में नहीं कही दूसरे गांव बुद्धुचक किसी अन्य कार्य से गई थी। वहीं अभिलाषा अरबिंद पासवान की बेटी है जो कुशापुर महेशा मुंडा कहलगांव के हैं तथा अपनी पत्नी क्रांति देवी के साथ दिल्ली में रहते हैं। अभिलाषा अपने ननिहाल ओनली टोला में ही रहती है।सीओ चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि तीनों बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। तीनों का शव बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा गया है। जबकि सरकार के प्रावधानुसार तीनों बच्चियों के परिजनों को अनुग्रह अनुदान सहायता राशि दी जाएगी।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News