Bhagalpur News: भारत को जानो प्रतियोगिता में जूनियर में चौहान पब्लिक स्कूल तो सीनियर में नोपानी विद्या मंदिर अव्वल – Hindustan

Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारत विकास परिषद की सत्यम शाखा की ओर से रविवार को होटल चिन्मय इन में शाखा स्तरीय ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले और आसपास के प्रमुख विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी ज्ञान क्षमता और बौद्धिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग में चौहान पब्लिक स्कूल प्रथम, टेक्नो मिशन इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय और डीएवी पब्लिक स्कूल सुल्तानगंज तृतीय रहा। वहीं सीनियर वर्ग में रामेश्वर लाल नोपानी विद्या मंदिर प्रथम, टेक्नो मिशन इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय और चौहान पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। मौके पर डॉ. राजीवकांत मिश्रा, डॉ. चंद्रशेखर शाह, अध्यक्ष प्रवीण कुमार, प्रदीप जालान, मनीष जालान, विकास झुनझुनवाला, आलोक कुमार, रतन भालोठिया, राजेश कुमार जैन, मनोज शर्मा, राजेश झुनझुनवाला, उज्जैन जैन मालू आदि मौजूद थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News