Siddhart Nagar News: छह गांवों में शिविर लगा 305 मरीजों की हुई जांच – livehindustan.com

Siddhart Nagar News: भनवापुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में बाढ़ का पानी कम होने के साथ ही जलजनित एवं संक्रामक बीमारियों की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। रविवार को सीएचसी सिरसिया के अधीक्षक डॉ. शैलेन्द्र मणि ओझा की अगुवाई में बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। इस दौरान 305 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ ही उन्हें बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया और जरूरत के अनुसार दवाएं वितरित की गईं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को बाढ़ प्रभावित वेंव मुस्तहकम, असनहरा माफी, गोपिया, बामदेई, बिजौरा और पेड़रियाजीत गांव में शिविर लगाया। शिविरों में 305 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

जांच के बाद जरूरत के अनुसार मरीजों को दवाएं दी गईं। अधीक्षक ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फिलहाल संक्रामक बीमारियों के फैलने जैसी कोई स्थिति नहीं है, लेकिन बाढ़ के बाद सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।उन्होंने ग्रामीणों को शाम के समय फुल आस्तीन की कमीज पहनने, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करने, पानी को उबालकर पीने और आसपास जलभराव न होने देने की सलाह दी। साथ ही साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि दो दिन से अधिक बुखार या खांसी रहने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराकर उपचार कराएं। शिविर में राजीव कुमार त्रिपाठी, मनोज वरुण, राहुल, दीपक मधुकर, आरिफ खान, चिनका, बलदेव, फूलमती, ज्योति, संजय, केशव आदि मौजूद रहे।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News