Bhagalpur News: लखीसराय से मनीष कुमार सिन्हा की रिपोर्ट विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, लखीसराय के तत्वावधान में रविवार को किऊल वृंदावन पंचायत भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भागलपुर के ओम ईएनटी एंड मैटरनिटी हॉस्पिटल के ईएनटी विशेषज्ञ चिकित्सकों ने नाक, कान एवं गला (ईएनटी) से संबंधित रोगों की जांच कर मरीजों का नि:शुल्क उपचार किया। शिविर में कुल 20 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं इलाज किया गया। आयोजकों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना था, ताकि जरूरतमंद मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं बिना किसी शुल्क के उपलब्ध हो सकें।
शिविर में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। पंजीकरण के बाद मरीजों की बारी-बारी से जांच की गई, जिसमें महिलाएं, बुजुर्ग और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिया तथा डॉक्टरों की सलाह के अनुसार जरूरी दवाइयां भी नि:शुल्क वितरित की गईं। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित होते हैं तथा भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। शिविर के सफल आयोजन में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री बंटी कुमार, बजरंग दल के जिला मिलन केंद्र प्रमुख विवेक जोशी, विश्व हिंदू परिषद के कोषाध्यक्ष पंकज कुमार, बजरंग दल के प्रखंड संयोजक सोनू कुमार, अविनाश कुमार एवं गौरी देवी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजकों ने सभी चिकित्सकों, सहयोगियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play