Feedback
Bhai Dooj 2026: कल देशभर में भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा. भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक है. इस दिन बहनें भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती हैं. वहीं, भाई भी बहन को उपहार देकर अपना स्नेह जताते हैं. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, हर राशि का एक विशेष रंग और ग्रहों से संबंध होता है. ऐसे में भाई अपनी राशि के अनुसार बहन को उपहार दे सकते हैं. इससे रिश्तों में सकारात्मकता और आपसी प्रेम बढ़ता है. आइए जानते हैं कि भाई दूज पर भाई राशिनुसार अपनी बहन को क्या उपहार दे सकते हैं.
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगल हैं. इसलिए इस राशि के भाई अपनी बहन को लाल रंग की ड्रेस या साड़ी भेंट कर सकते हैं. इसके अलावा लाल मूंगे से बनी ज्वैलरी भी उपहार में दे सकते हैं.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं. इस राशि के भाई अपनी बहन को सफेद रंग के रेशमी कपड़े दे सकते हैं. इसके अलावा हीरे या ओपल से बना कोई उपहार भी भेंट कर सकते हैं.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं. इस राशि के भाई अपनी बहन को हरे रंग की कोई वस्तु उपहार में दे सकते हैं. ज्योतिषीय सलाह लेकर मोती या हीरे से बना उपहार देना भी एक विकल्प हो सकता है.
कर्क राशि
कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है. ऐसे में इस राशि के भाई अपनी बहन को सफेद रंग की कोई वस्तु भेंट कर सकते हैं. ज्योतिषीय सलाह के अनुसार मोती या लाल मूंगे से बना उपहार भी दे सकते हैं.
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं. इस राशि के भाई अपनी बहन को पीले, सुनहरे या केसरिया रंग की कोई वस्तु दे सकते हैं. इसके अलावा माणिक्य या पन्ने से जुड़ा उपहार भी भेंट कर सकते हैं.
कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी बुध हैं. इस राशि के भाई अपनी बहन को भगवान गणेश की मूर्ति या कोई अच्छी किताब उपहार में दे सकते हैं. ज्योतिषीय सलाह लेकर पन्ने से बनी कोई वस्तु भी भेंट कर सकते हैं.
तुला राशि
तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं. इस राशि के भाई अपनी बहन को चांदी के आभूषण या रेशमी कपड़े भेंट कर सकते हैं. इसके अलावा ज्योतिषीय सलाह से ओपल या पेरिडॉट से बना उपहार भी दे सकते हैं.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं. इस राशि के भाई अपनी बहन को लाल रंग की चुनरी या तांबे से बनी कोई वस्तु उपहार में दे सकते हैं. ज्योतिषीय सलाह के अनुसार लाल मूंगा या पुखराज से बना उपहार भी दे सकते हैं.
धनु राशि
धनु राशि के स्वामी गुरु हैं. इस राशि के भाई अपनी बहन को पीले या केसरिया रंग के कपड़े भेंट कर सकते हैं. इसके अलावा ज्योतिषीय सलाह लेकर पुखराज की अंगूठी देना भी एक विकल्प है.
मकर राशि
मकर राशि के स्वामी शनि हैं. इस राशि के भाई अपनी बहन को कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या उपयोगी गैजेट उपहार में दे सकते हैं. ज्योतिषीय सलाह के बाद नीलम या गार्नेट से बना उपहार भी दे सकते हैं.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं. इस राशि के भाई अपनी बहन को मोबाइल फोन या कोई अन्य उपयोगी गैजेट भेंट कर सकते हैं. इसके अलावा ज्योतिषीय सलाह लेकर नीलम या जमुनिया रत्न से बना उपहार दे सकते हैं.
मीन राशि
मीन राशि के स्वामी गुरु हैं. इस राशि के भाई भाई दूज पर अपनी बहन को कोई सुंदर पौधा उपहार में दे सकते हैं. इसके अलावा ज्योतिषीय सलाह लेकर पुखराज या मोती से बना उपहार भी भेंट कर सकते हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू