Bigg Boss 18 में टूटे 5 रिकॉर्ड, कंटेस्टेंट्स ने रचा इतिहास – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Bigg Boss 18:बिग बॉस 18‘ में कई ऐसे रिकार्ड्स बने हैं जिनके बारे में जानकर आप भी चौंक जाएंगे। इस सीजन में मेकर्स ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी और वो भी कई ऐसे काम कर रहे हैं, जिसके बाद शो इतिहास रचता हुआ नजर आ रहा है। ये रिकार्ड्स कभी हिंसा को लेकर बन रहे हैं तो कभी नॉमिनेशन को लेकर। तो चलिए जानते हैं किस-किस ने इस सीजन में रिकॉर्ड बनाया है और किस चीज में?
‘बिग बॉस 18’ में नॉमिनेशन को लेकर भी एक रिकॉर्ड बना है। चाहत पांडे (Chahat Pandey) इस सीजन में सबसे ज्यादा नॉमिनेट होने वाली कंटेस्टेंट बन गई हैं। लगभग हर बार के नॉमिनेशन में इनका नाम शामिल होता है। बावजूद इसके वो शो में ड्रामा कर और दर्शकों को एंटरटेन कर रही हैं और जैसे-तैसे खुद को एलिमिनेट होने से बचा भी लेती हैं। चाहत की शो में किसी से भी नहीं बनती ऐसे में हर नॉमिनेशन टास्क में वो फंस जाती हैं।
Almost time God once again #VivianDsena #AvinashMishra #EishaSingh #BiggBoss18 #BiggBoss pic.twitter.com/YN5oCFLe0c
— Harsh (@ItsSidWorld) December 10, 2024

इस शो में एक कंटेस्टेंट ने ऑलमोस्ट टाइम गॉड बनने का रिकॉर्ड बना लिया है। करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) हर बार बनने तो टाइम गॉड जाते हैं, लेकिन ऑलमोस्ट टाइम गॉड बनकर रह जाते हैं। अब तो उन्होंने इस पोजीशन के लिए लड़ना भी बंद कर दिया है। करण ऑलमोस्ट टाइम गॉड बनकर इतना थक चुके हैं कि अब वो अपने लिए नहीं बल्कि चुम के लिए लड़ रहे हैं।
चुम दरांग इस घर की सबसे छोटी टाइम गॉड बन गई हैं। उन्होंने एक नया रिकॉर्ड सेट कर दिया है। वो जिस दिन टाइम गॉड बनी उसी दिन बिग बॉस ने उन्हें इस पोजीशन से फायर कर दिया। लेकिन क्यों वो तो अभी तक पता नहीं चल पाया है। अपकमिंग एपिसोड में उस राज से भी पर्दा उठ जाएगा।
बिग बॉस ने इतिहास में पहली बार कन्फेस किया है कि वो बायस्ड हैं। पहले दिन ही मेकर्स ने विवियन डीसेना को अपना पसंदीदा कंटेस्टेंट बताया था। वक्त-वक्त पर बिग बॉस विवियन की तारीफें करते और उन पर फेवर करते हुए भी नजर आते हैं। बाकी कंटेस्टेंट्स और दर्शक भी इस बात से वाकिफ हैं कि मेकर्स की बदलौत विवियन फिनाले तक आराम से पहुंच जाएंगे।
Karanveer holds Rajat Dalal and as a result, he injures his face. pic.twitter.com/ZF6pyS9SlT
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) December 12, 2024

यह भी पढ़ें: Karan Veer Mehra के प्रवोक करने से क्या Rajat Dalal करेंगे हदें पार? आपा खोया तो होंगे बाहर
बिग बॉस के इस सीजन में सबसे ज्यादा नियम टूटे हैं। इस सीजन में कई बार हिंसा हुई है। हालांकि, किसी भी धक्के पर बिग बॉस ने कोई भी एक्शन नहीं लिया। रजत दलाल ने सबसे ज्यादा शो में हिंसा की है, लेकिन वो अभी तक घर के अंदर हैं। करण भी हाल ही में 2 बार हिंसा करते हुए पकड़े गए हैं और उन पर कोई एक्शन नहीं लिया गया।

Edited By
Ishika Jain
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News