—विज्ञापन—
Bigg Boss 19: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ में इस साल काफी कुछ अलग होने वाला है। ये सीजन पहले के मुकाबले एकदम हटके होगा। इस बार शो का कांसेप्ट पूरी तरह से बदल चुका है। खुलकर बायस्ड होने के बाद अब इस बार ‘बिग बॉस’ ने सभी पॉवर्स त्याग दी हैं। अब सब कुछ ‘बिग बॉस’ ने कंटेस्टेंट्स पर छोड़ दिया है। साथ ही घर में भी एक बड़ा बदलाव किया है। इस बार ‘बिग बॉस 19’ में ‘असेंबली रूम’ देखने को मिलेगा। अभी तक शो में कनफेस्शन रूम हुआ करता था, अब असेंबली रूम भी होगा।
कनफेस्शन रूम में अक्सर ‘बिग बॉस’ कंटेस्टेंट्स को बुलाकर उनसे बात करते थे, उन्हें सीक्रेट टास्क देते थे या फिर उनकी कम्प्लेंट्स सुनते थे। हालांकि, असेंबली रूम में ये सब नहीं होगा, बल्कि यहां तो घर से जुड़े बड़े-बड़े फैसले लिए जाएंगे। ये असेंबली हाउस पार्लियामेंट से इंस्पायर्ड होगा। जैसे वहां पर बड़े-बड़े मुद्दों पर बात होती है, ‘बिग बॉस’ के घर में भी अब सभी बड़े मुद्दों पर असेंबली रूम में ही बात होगी। अब तक ‘बिग बॉस’ के घर में एक कैप्टन होता था, जो एक हफ्ते तक रूल करता था।
इस बार घर के कंटेस्टेंट्स को 2 ग्रुप में बांटा जाएगा। इन 2 पार्टीज में हर हफ्ते मुकाबला होगा और जीतने वाले में से कोई एक लीडर बनेगा। इस दौरान ये असेंबली रूम घर में होने वाली डिबेट, राशन डिस्ट्रीब्यूशन और बाकी जरूरी चीजों पर डिस्कशन करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। यानी अब असेंबली रूम से मेकर्स को काफी TRP मिलने वाली है। ये एक ऐसा कोना बन सकता है, जहां शो में सबसे ज्यादा लड़ाई- झगड़े और कलेश देखने को मिलेंगे।
A post shared by Bigg Boss 19 Khabri (@biggboss.tazakhabar)
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के 15 कंटेस्टेंट्स की नई टेंटेटिव लिस्ट आई सामने, कई बड़े नाम सूची से हुए बाहर
‘बिग बॉस सीजन 19’ में असेंबली रूम की इम्पोर्टेंस काफी ज्यादा लग रही है। ये कांसेप्ट हो सकता है कि जेल की तरह हिट हो जाए। आपको बता दें, कभी इस शो में जेल आ जाती है, तो कभी कोई सीक्रेट रूम निकल आता है। हर बार मेकर्स के इन एक्सपेरिमेंट्स को फैंस काफी पसंद करते हैं। अब मेकर्स का ये नया एक्सपेरिमेंट भी फैंस को एक्साइटेड कर रहा है।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in