Bihar Breaking News Live Updates: शब-ए-बारात के कारण बिहार विधानसभा के बजट सत्र में आज की कार्यवाही नहीं चलेगी. कल यानी गुरुवार (5 फरवरी) को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी. पटना नीट छात्रा मौत मामले में अब जहानाबाद में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं. मंगलवार को निकाले गए न्याय मार्च में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी शामिल हुए थे. वहीं बेतिया पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गायब पांचों लड़कियों को दिल्ली के राजीव मेट्रो स्टेशन से बरामद कर लिया है.
Trending Photos
Bihar News Today Live Updates: बिहार विधानसभा का बजट सत्र जारी है. हालांकि, आज (बुधवार, 4 फरवरी) को सदन की कार्यवाही नहीं चलेगी. मुस्लिम त्योहार शब-ए-बारात के कारण सरकार ने आज छुट्टी घोषित कर रखी है. कल यानी गुरुवार (5 फरवरी) को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी. दूसरी ओर पटना के शंभू हॉस्टल में नीट छात्रा की संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत मामले ने अब राज्यव्यापी आंदोलन का रूप ले लिया है. इस मामले में अब जहानाबाद के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. मंगलवार (3 फरवरी) को मृतक छात्रा के गांव पत्तियांवा से जहानाबाद जिला मुख्यालय तक एक विशाल पैदल न्याय मार्च निकाला गया. इस मार्च में बड़ी संख्या में छात्र, युवा, महिलाएं और सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए. पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी इस न्याय मार्च में शामिल हुए और सरकार पर बड़ा तीखा हमला बोला. वहीं बेतिया से गायब पांचों नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है. बेतिया पुलिस ने पांचों लड़कियों को दिल्ली के राजीव मेट्रो स्टेशन से बरामद किया है. बेतिया एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि लड़कियां दिल्ली में अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए चली गईं थीं.
Bihar News Today Live Updates: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की तारीखों का ऐलान
पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. जारी अधिसूचना के मुताबिक 28 फरवरी को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना पूरी कर परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, इस बार करीब 22 हजार छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे, जिनमें स्नातक के साथ-साथ पीजी और पीएचडी के शोधार्थी भी शामिल होंगे.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.