—विज्ञापन—
Bihar Chunav 2025 Raja Pakar (SC) Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक राजा पाकर (एससी) सीट भी है, जो बिहार के वैशाली जिले में स्थित एक विधानसभा क्षेत्र है। 2020 में इस सीट से कांग्रेस को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक राजा पाकर से जीत मिल चुकी है?
विजयी उम्मीदवार
प्रतिमा कुमारी
पार्टी- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
54,299 वोट मिले
वोट लीड- 1,796
वोट शेयर- 35.67 फीसदी
ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Parsa Vidhan Sabha Seat: कांग्रेस पार्टी ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, परसा में RJD और BJP कौन से नंबर पर?
रनर अप उम्मीदवार
महेंद्र राम
पार्टी- जनता दल (यूनाइटेड)
52,503 वोट मिले
वोट शेयर 34.49 फीसदी
तीसरे नंबर के उम्मीदवार
धनंजय कुमार
पार्टी- लोक जन शक्ति पार्टी
24,689 वोट मिले
वोट शेयर 16.22 फीसदी
ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Vaishali Vidhan Sabha Seat: कभी था कांग्रेस का गढ़… अब बना JDU का दबदबा, क्या है वैशाली सीट की चुनावी कहानी?
राजा पाकर सीट पर अलग-अलग पार्टियों को जीत मिल चुकी है। यहां पर 2010 में JDU को जीत मिली थी। वहीं, 2015 में RJD ने जीत हासिल की। इसके बाद 2020 में कांग्रेस के उम्मीदवार को जनता ने जीत दिलाई। 2025 में एक बार फिर से यहां पर सभी पार्टियां जीतने की पूरी कोशिश करेंगी।
राजा पाकर (एससी) के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो यहां पर 2020 के विधानसभा चुनाव में 2,72,256 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। जिनमें अनुसूचित जाति के वोटर्स कुल 22.41 फीसदी बताए गए। वहीं, मुस्लिम समुदाय के वोटर्स 6.70 फीसदी तक बताए गए हैं। बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव तक वोटर्स की संख्या बढ़कर 2,84,024 तक हो गई।
ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Mahua Vidhan Sabha Seat: 1977 से कांग्रेस को नहीं मिली जीत, RJD का रहा वर्चस्व, दिलचस्प रहा महुआ का चुनावी इतिहास
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in