ICC Women’s Cricket World Cup 2025, IND-W vs AUS-W LIVE Cricket Score: आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल नवी मुंबई स्थित डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। भारत के लिए इस जीत की स्टार रहीं जेमिमा रोड्रिग्स जिन्होंने 127 रनों की नाबाद पारी खेली।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया का 8 साल से चल रहा विजय रथ रोका, महिला क्रिकेट को मिलेगा नया विश्व चैंपियन
फाइनल में अब भारत का सामना 2 नवंबर को नवी मुंबई में ही साउथ अफ्रीका से होगा। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 338 रन का विशाल स्कोर बनाया था। भारत ने यह लक्ष्य 48.3 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। जेमिमा के साथ अमनजोत कौर 8 गेंद पर 15 रन बनाकर नाबाद रहीं।
स्मृति मंधाना का नॉक आउट में नहीं चलता बल्ला, 2017 से लगातार फ्लाप शो जारी; देखें आंकड़े
इस जीत के बाद भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर रोने लगीं। वहीं इस जीत की सुपरस्टार जेमिमा रोड्रिग्स ने भी अपने जज्बातों को अपने आंसुओं के साथ बयां किया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। भारत ने इससे पहले सबसे बड़ा लक्ष्य 265 रन का महिला वनडे में हासिल किया था। आज भारत ने अपना ही नहीं महिला वनडे इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज कर लिया।
IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया ने खड़ा किया रिकॉर्ड स्कोर, जानें भारत का अब तक का सबसे सफल रन चेज
इससे पहले साउथ अफ्रीका ने 29 अक्टूबर 2025 को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 125 रन के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। अब पुरुष 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद फिर से महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारत और साउथ अफ्रीका की भिड़ंत होगी।
134 गेंद पर 127 रन की नाबाद मैच विनिंग पारी खेलने वाली जेमिमा रोड्रिग्स को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने प्रेजेंटेशन सेरेमनी में रोते हुए यह अवॉर्ड लिया और अपने जज्बातों को बयां किया।
भारतीय टीम ने महिला वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब भारत का सामना फाइनल में 2 नवंबर को साउथ अफ्रीका से होगा। भारत ने 48.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। जेमिमा रोड्रिग्स ने नाबाद 127 रनों की पारी खेली।
भारत को दो ओवर में जीत के लिए बस 8 रन चाहिए हैं। जेमिमा रोड्रिग्स 127 रन बनाकर खेल रही हैं। अमनजोत कौर उनके साथ क्रीज पर मौजूद हैं। भारत का स्कोर 48 ओवर के बाद है 5 विकेट पर 331 रन।
ऋचा घोष 16 गेंद पर 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गई हैं। एनाबेल सदरलैंड ने उन्हें इस पारी में अपना दूसरा शिकार बनाया। भारत को अब जीत के लिए 24 गेंद पर बस 29 रन चाहिए हैं। जेमिमा 113 रन पर खेल रही हैं। उनका साथ देने आई हैं अमनजोत कौर।
ऋचा घोष के तूफआनी 13 गेंद पर 24 रन से भारतीय टीम की जीत की उम्मीद जग गई है। भारत का स्कोर 45 ओवर के बाद 305 रन हो गया है और भारत को अंतिम 30 गेंद पर जीत के लिए बस 34 रन चाहिए हैं। जेमिमा रोड्रिग्स एक छोर पर 110 रन बनाकर खेल रही हैं।
जेमिमा रोड्रिग्स को एक और जीवनदान मिल गया है। इस मैच में यह उनका दूसरा कैच छूटा है। पहला कैच एलिसा हीली ने छोड़ा था। अब दूसरा कैच उनका ताहलिया मैकग्रा ने छोड़ा है। उनका दूसरा कैच 106 पर टूटा। भारत अब लक्ष्य के और करीब पहुंच चुका है।
भारतीय टीम को महिला वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में 48 गेंद पर जीतने के लिए 63 रन चाहिए हैं। जेमिमा रोड्रिग्स शतक पूरा कर चुकी हैं। ऋचा घोष ने भी पहला छक्का लगाकर आगाज कर दिया है। भारत का स्कोर है 42 ओवर के बाद 276/4
भारतीय टीम के लिए महिला वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में शानदार बल्लेबाजी करते हुए जेमिमा रोड्रिग्स ने 115 गेंद पर शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपने करियर की तीसरी सेंचुरी लगाई है। भारत को अभी जीत के लिए 50 गेंद पर 70 रन चाहिए हैं।
दीप्ति शर्मा 17 गेंद पर 24 रन की शानदार पारी खेलकर रन आउट हो गईं और भारत ने 264 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट खोया। भारतीय टीम ने 41 ओवर में 4 विकेट खोकर 264 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 54 गेंद पर भारत को 75 रन चाहिए हैं। जेमिमा 96 पर खेल रही हैं और ऋचा घोष उनका साथ देने आई हैं।
दीप्ति शर्मा ने 12 गेंद पर 16 रन बनाकर अच्छी शुरुआत कर ली है। भारत का स्कोर भी 39.1 ओवर में 250 तक पहुंच गया है। वहीं जेमिमा रोड्रिग्स एक छोर पर 93 रन बनाकर खेल रही हैं। भारत को अब जीतने के लिए 65 गेंद पर 89 रन चाहिए हैं।
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर 88 गेंद पर 89 रन की शानदार पारी खेलकर पवेलियन लौट गईं। एनाबेल सदरलैंड ने 167 रन की तीसरे विकेट के लिए हुई साझेदारी को तोड़ा। जेमिमा रोड्रिग्स 85 रन बनाकर खेल रही हैं। उनका साथ देने अब आई हैं दीप्ति शर्मा। भारत का स्कोर 226/3
भारतीय टीम का स्कोर 220 के पार पहुंच गया है। और एक बार फिर से जेमिमा रोड्रिग्स बाल-बाल बच गईं। पहले उनका कैच हीली ने छोड़ा था। अब डीआरएस में वह बच गईं। हालांकि, फील्ड अंपायर ने उन्हें नॉट आउट दिया था। भार का स्कोर 34.4 ओवर के बाद दो विकेट पर 221 रन है।
भारतीय टीम को और जेमिमा रोड्रिग्स को एक बहुत बड़ा जीवनदान मिला है। उनका 82 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने कैच छोड़ दिया। भारत का स्कोर 212 रन हो गया है। और अब जेमिमा को यहां से इसका फायदा उठाकर शतक की ओर बढ़ना होगा।
भारतीय टीम ने खुद को एक अच्छी पोजीशन में पहुंचा लिया है। रन बन रहे हैं और दोनों खिलाड़ी जेमिमा व हरमनप्रीत क्रीज पर डटी हैं, ऑस्ट्रेलिया प्रेशर में आ चुकी है, ऐसे में इससे अच्छी क्या पोजीशन होगी जब भारत जीत दर्ज करने के लिए सोचेगा। भारतीय टीम ने 31 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 201 रन बना लिए हैं। जेमिमा रोड्रिग्स 82 और हरमनप्रीत कौर 68 रन बनाकर खेल रही हैं।
भारतीय टीम ने 31 ओवर में 198 रन बना लिए हैं और 8 विकेट अभी उसके हाथ में हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर 66 और जेमिमा रोड्रिग्स 81 रन बनाकर खेल रही हैं। भारत को 114 गेंद पर 141 रन और बनाने हैं।
भारतीय टीम ने 30 ओवर में 2 विकेट खोकर 189 रन बना लिए हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर 58 और जेमिमा रोड्रिग्स 80 रन बनाकर खेल रही हैं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी पूरी कर ली है। भारत को 120 बॉल में 150 रन चाहिए हैं और अभी 8 विकेट बाकी हैं।
हरमनप्रीत कौर ने अपना अर्धशतक 65 गेंद पर पूरा कर लिया है। जेमिमा रोड्रिग्स भी 78 रन बनाकर क्रीज पर डटी हैं। भारतीय टीम ने 29 ओवर में 2 विकेट खोकर 179 रन बना लिए हैं।
जेमिमा रोड्रिग्स और हरमनप्रीत कौर ने अभी तक 104 रन की पार्टनरशिप तीसरे विकेट के लिए पूरी कर ली है। जेमिमा 66 और हरमन 46 रन बनाकर खेल रही हैं। भारतीय टीम ने 26 ओवर में दो विकेट खोकर 163 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम ने अपनी स्थिति को अब इस मैच में मजबूत कर लिया है।
भारतीय टीम का स्कोर अब 150 के पार पहुंच चुका है। 25.4 ओवर में भारत ने 2 विकेट खोकर 158 रन बना लिए हैं। जेमिमा 66 और हरमनप्रीत कौर 41 रन बनाकर खेल रही हैं। दोनों के बीच साझेदारी भी 99 रन की हो चुकी है।
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर 37 और जेमिमा रोड्रिग्स 55 रन बनाकर क्रीज पर डटी हैं। दोनों ने अभी तक तीसरे विकेट के लिए 79 रन की पार्टनरशिप कर ली है। भारत को जीत के लिए 27 ओवर में 201 रन और चाहिए हैं। इसी के चलते अब कंगारू टीम से गलतियां होने लगी हैं। ओवरथ्रो और कई मिसफील्ड भी दिख रही हैं। भारत ने 23 ओवर में बनाए हैं 138/2
जेमिमा रोड्रिग्स ने 57 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। अभी तक इस सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की है। वह अभी भ 53 रन बनाकर नाबाद हैं। भारतीय टीम का स्कोर है 122/2
जेमिमा रोड्रिग्स और हरमनप्रीत कौर ने स्मृति मंधाना के विकेट के बाद तीसरे विकेट के लिए पचास रन की साझेदारी पूरी कर ली है। भारत का दूसरा विकेट 59 रन पर गिरा था। अब भारत ने 19 ओवर में 111 रन बना लिए हैं। हरमनप्रीत 23 और जेमिमा 43 रन बनाकर खेल रही हैं।
भारतीय टीम का स्कोर 17 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 104 रन हो गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर 17 और जेमिमा रोड्रिग्स 42 रन बनाकर खेल रही हैं। भारतीय टीम के सामने 339 रन का लक्ष्य है। शेफाली वर्मा 10 और स्मृति मंधाना 24 रन बनाकर आउट हुई थीं। दोनों विकेट किम गार्थ ने अपने नाम किए थे।
भारतीय पारी के 15 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम ने 2 विकेट खोकर 88 रन बना लिए हैं। हरमनप्रीत कौर पूरी तरह सेट नहीं हो पाई हैं और 19 गेंद पर 10 रन बनाकर खेल रही हैं। दूसरी तरफ जेमिमा रोड्रिग्स जो अच्छे से सेटल नजर आ रही हैं 42 गेंद पर 38 रन बना चुकी हैं। भारत का स्कोर 15 ओवर के बाद 88/2
हरमनप्रीत कौर की शुरुआत इस अहम मुकाबले में धीमी रही है। पहली 12 गेंद पर वह सिर्फ 3 रन ही बना पाई हैं। वहीं जेमिमा रोड्रिग्स 38 गेंद में 35 रन बनाकर खेल रही हैं। भारत ने अभी तक 13.1 ओवर में 78 रन बना लिए हैं और दो विकेट भी गिर चुके हैं।