Biharsharif News: बकाया रुपया मांगने गये युवक पर पति ने लगाया पत्नी से रेप करने का आरोप पत्नी ने केस करने से किया इंकार, पूछताछ में मामला लेन-देन का निकला शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। महुली थाना के कोइंदा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक घर में आये दूसरे युवक पर पत्नी का रेप करने का आरोप लगाकर शोर मचाने लगा।
ग्रामीणों की भीड़ जुटी तो किसी ने महुली थाना को फोन कर दिया। पुलिस पहुंची तो आरोपी को और रेप का अरोप लगाने वाले पति और पत्नी को लेकर थाना चली गई। मामला यूटर्न तब लिया जब पत्नी ने रेप किये जाने से इंकार करते हुए मुकदमा दर्ज कराने से मना कर दिया।
बाद मे जब पूछताछ हुई तो मामला लेने-देन का निकला। थानाध्यक्ष रामप्रवेश भारती ने बताया कि महिला के पति को आरोपी ने कर्ज दिया है। फोन नहीं उठाने पर आरोपी बुधवार की सुबह को कर्ज लेने वाले व्यक्ति के घर चला गया। कर्ज लेने वाला उस समय घर पर नहीं था पर थोड़ी देर में जब घर आया तब कर्ज मांगने वाले को देखकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा। आरोप लगाया कि यह व्यक्ति मेरी पत्नी का रेप कर रहा था। बाद में महिला द्वारा केस करने से इंकार करने पर सभी को थाना से वापस कर दिया गया। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play