NEET की तैयारी कर रही 11वीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे में फांसी लगाकर दी जान – AajTak

Feedback
अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर-8 स्थित गांधीनगर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई है.  यहां किराए के मकान में रह रही 16 वर्षीय 11वीं कक्षा की छात्रा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलने पर अरावली विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक, छात्रा राजगढ़ क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी. उसके पिता श्रीराम योगी मालाखेड़ा रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के पद पर कार्यरत हैं. बेटी की बेहतर पढ़ाई और NEET की तैयारी के लिए उन्होंने अलवर के गांधीनगर में किराए का मकान लिया था. निशिका 11वीं कक्षा में पढ़ाई करने के साथ गुरुकृपा कोचिंग में NEET परीक्षा की तैयारी कर रही थी. परिजनों के मुताबिक, पढ़ाई के तनाव के साथ वह माइग्रेन की बीमारी से भी परेशान थी.
बताया जा रहा है कि मंगलवार रात श्रीराम योगी अपनी नाइट ड्यूटी के लिए मालाखेड़ा रेलवे स्टेशन चले गए थे. बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे उनकी पत्नी छोटे बेटे को स्कूल छोड़ने के लिए घर से बाहर गई थीं. इसी दौरान निशिका ने कमरे में फांसी लगा ली. कुछ देर बाद जब परिवार को घटना का पता चला तो घर में चीख-पुकार मच गई. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया.
श्रीराम योगी ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं और निशिका सबसे बड़ी थी. उसका एक छोटा भाई हिसार में साईं ट्रेनिंग में पढ़ाई कर रहा है, जबकि दूसरा छोटा बेटा स्कूल में पढ़ता है. बेटी की पढ़ाई को लेकर परिवार ने अलवर में किराए का मकान लिया था, ताकि वह अपनी पढ़ाई और NEET की तैयारी कर सके. लेकिन बुधवार सुबह परिवार को उसकी मौत की खबर मिली.
घटना के बाद अरावली विहार थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आत्महत्या के कारणों और घटना से जुड़े पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है. परिजनों ने बताया कि निशिका पढ़ाई के तनाव के साथ माइग्रेन से भी परेशान थी. हालांकि, पुलिस की जांच के बाद ही घटना के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी. फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है और मामले की जांच जारी है. घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News