Bijnor News: मोहल्ला हजरत नगर में ठेकेदार का पता पूछने को लेकर दो युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। धारदार हथियार से उसके सिर पर वार करने के साथ ही गला दबाया और साइकिल के फ्रेम व चेन से भी हमला किया। गुरुवार को मुरादाबाद जनपद के थाना कांठ क्षेत्र के ग्राम पैगम्पुर निवासी महिला ने लिखाई रिपोर्ट में कहा कि उसका पुत्र नौशाद मोहल्ला हजरत नगर में ठेकेदार के यहां काम करता है। 11 अगस्त की शाम को रागिब और शुऐब वहां पहुंचे और ठेकेदार के बारे में पूछताछ करने लगे। नौशाद द्वारा जानकारी न होने की बात कहने पर दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज करने लगे।
विरोध करने पर आरोपियों ने नौशाद के साथ मारपीट में जमीन पर गिराकर धारदार हथियार से उसके सिर पर वार किया, गला दबाया तथा साइकिल के फ्रेम व चेन से शरीर पर वार से नौशाद गंम्भीर रूप से घायल होने से बेहोश होकर नीचे गिर गया। जिसको सीएचसी से उपचार के बाद बिजनौर लेजाया गया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play