Breaking News: संभल में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद – News24 Hindi

—विज्ञापन—
नमस्कार, आज 5 अप्रैल दिन शनिवार की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो JDU में वक्फ बिल के विरोध में इस्तीफों का दौर जारी है। देश के 8 राज्यों में बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए हैं और सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका लगाई गई है। PM मोदी थाईलैंड के बाद श्रीलंका दौरे पर पहुंच गए हैं, जहां वे पड़ोसी देश के राष्ट्रपति दिसानायके से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे।
IPL में आज 2 मैच खेले जाएंगे। एक चेन्नई Vs दिल्ली का मैच दोपहर 3.30 बजे से चेन्नई में होगा। दूसरा मुकाबला पंजाब Vs राजस्थान के बीच शाम 7.30 बजे चंडीगढ़ में खेला जाएगा। जम्मू कश्मीर के पोरा में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश नाकाम की गई है। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में एक कारखाने में आग लग गई। इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। फिलहाल आग बुझा दी गई है। वहीं एक युवक का शव बरामद हुआ है। जांच के बाद ही आग लगने के कारणों का पता चल सकेगा।

वडोदरा में देशी शराब भट्टियों पर छापा, एक अरेस्ट
पीएम जय आयुष्मान भारत योजना पर दिल्ली सरकार और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर समारोह में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, पिछली सरकारों द्वारा जो 24 नए अस्पताल अधूरे छोड़ दिए गए थे, उन्हें हम पूरा करेंगे और उन्हें पूरा करने के लिए हमने दिल्ली सरकार के बजट में 1000 करोड़ रुपये का फंड आवंटित किया है। मैं आयुष्मान आरोग्य मंदिर के नाम से दिल्ली में शुरू किए जाने वाले 400 नए स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों के लिए केंद्र सरकार को भी धन्यवाद देती हूं।

#watch | At the MoU signing ceremony between Delhi Government and National Health Authority on PM JAY Ayushman Bharat Yojana, Delhi CM Rekha Gupta, says, "We will complete those 24 new hospitals that were left unfinished by the previous governments, and to complete them, we have… pic.twitter.com/IkPVcsRJLJ
शिवसेना (यूबीटी) वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी इस पर सांसद संजय राउत ने कहा कि नहीं, हमने अपना काम कर दिया है। हमें जो कहना था, कह दिया है और अपना फैसला कर लिया है। यह फाइल अब हमारे लिए बंद हो गई है।

#watch | Delhi | On being asked if Shiv Sena (UBT) will challenge the Waqf (Amendment) Bill 2025 in the Supreme Court, Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut says, "No. We have done our work. We have said what we had to say and made our decision. This file is closed for us now." pic.twitter.com/WoSiJMc0jL
रामनवमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु का दौरा करेंगे और रामेश्वरम द्वीप को मुख्य भूमि से जोड़ने वाले नए पंबन रेल पुल का उद्घाटन करेंगे।

#watch | Rameswaram, Tamil Nadu | On the occasion of Ram Navami (April 6), Prime Minister Narendra Modi will visit Tamil Nadu and inaugurate the New Pamban Rail Bridge, connecting Rameswaram Island with the mainland. pic.twitter.com/JVSskuJj1X
महाराष्ट्र के भिवंडी में उत्पादन शुल्क विभाग ने शुक्रवार रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली शराब का बड़ा जखीरा बरामद किया है। इस छापेमारी में नकली शराब बेचने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। भिवंडी के कोनगांव इलाके में नकली शराब बनाई जा रही थी, ऐसी गुप्त सूचना मिलने के बाद विभाग ने वहां छापा मारा। छापेमारी के दौरान नकली शराब बनाने की मशीन और अन्य सामग्री के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

जब्त किए गए माल में दो टेंपो नकली शराब, शराब स्टोर करने के ड्रम और विभिन्न विदेशी ब्रांड्स की खाली बोतलें शामिल हैं।
अखिल भारतीय मुस्लिम महिला पर्सनल लॉ बोर्ड ने वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन किया है, जिसे हाल ही में संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित किया गया है। लखनऊ में ऑल इंडिया मुस्लिम महिला पर्सनल लॉ बोर्ड की अध्यक्ष शाइस्ता अंबर कहती हैं, सकारात्मक काम होना चाहिए। पहले की सरकारों और धर्मगुरुओं को वह कदम उठाना चाहिए था जो आज सरकार ने उठाया है। जो लोग वक्फ को दान देते हैं, उनकी मंशा होती है कि उनका दान गरीबों के काम आएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा था। ऐसा नहीं है कि सभी वक्फ की जमीनों का दुरुपयोग हुआ, लेकिन वक्फ बोर्ड ने ईमानदारी से काम नहीं किया और जो करना चाहिए था, वह नहीं किया। हम सरकार से उम्मीद और अनुरोध करते हैं कि अगर बिल आया है, तो वक्फ की जमीनों का इस्तेमाल पूरी पारदर्शिता के साथ गरीब तबके के लिए किया जाए। आज तक किसी भी सरकार ने मुसलमानों के लिए काम नहीं किया, और उन्होंने सिर्फ वोटों की राजनीति की।

#watch | All India Muslim Women Personal Law Board extends support to the Waqf Amendment Bill, which was recently passed by both Houses of parliament.In Lucknow, Shaista Amber, President of All India Muslim Women's Personal Law Board, says, "Positive work should be done.… pic.twitter.com/6Fz4KWDH7D
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से मुलाकात की। दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद रहे।

#watch | Delhi: Madhya Pradesh CM Mohan Yadav met Delhi CM Rekha Gupta Delhi Minister Manjinder Singh Sirsa was also present. pic.twitter.com/KhZlqhadKG
कैश कांड में घिरे दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में शपथ ली। पिछले हफ्ते ही केंद्र सरकार ने जस्टिस यशवंत वर्मा को दिल्ली हाईकोर्ट से इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर किया था। इलाहाबाद हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी जस्टिस यशवंत वर्मा का नाम और नम्बर अपलोड किया गया है।
पैसे के लिए इलाज नहीं करने पर पुणे में गर्भवती महिला की मौत का मामला गरमाने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दीनानाथ मंगेशकर चैरिटेबल हॉस्पिटल के खिलाफ ज्वाइंट चैरिटी कमिश्नर की अध्यक्षता में जांच कमेटी के गठन का आदेश दिया है। यह कमेटी देखेगी कि चैरिटेबल हॉस्पिटल गरीबों को कानून के मुताबिक बेड मुहैया करा रहे हैं या नहीं। इस बीच अस्पताल के बाहर आज भी मोर्चा निकाला गया। आज एनसीपी शरद चंद्र पवार पार्टी ने अस्पताल के बाहर मोर्चा निकाला और हॉस्पिटल पर कारवाई की मांग की। आरोप है कि गर्भवती महिला की तबीयत खराब होने वह अस्पताल गई, लेकिन दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल ने 10 लाख रुपये की मांग की और कहा जब तक 10 लाख जमा नहीं होंगे, तब तक उपचार शुरू नहीं होगा। जब हॉस्पिटल ने इलाज नहीं किया, तब महिला को दूसरे हॉस्पिटल में ले जाना पड़ा। इसके बाद महिला की मौत हो गई।
महाराष्ट्र में राज ठाकरे की मनसे पार्टी की ओर से छेड़े गए मराठी वर्सेस अमराठी मुद्दे में उद्धव ठाकरे की शिवसेना की एंट्री भी हो गई है। उद्धव ठाकरे के उत्तर भारतीय नेता एवं पार्टी प्रवक्ता आनंद दुबे ने इसको लेकर कई जगह पर पोस्टर लगवाए हैं। उन्होंने कहा कि हम मार से नहीं, बल्कि प्यार से मराठी सिखाएंगे। दरअसल मराठी मुद्दे को लेकर एमएनएस उग्र आंदोलन पर उतर आई है और उसी के उत्तर में उद्धव गुट ने कटाक्ष कसते हुए यह पोस्टर लगाए हैं।
गर्मी पड़ते ही राजस्थान के जंगलों में आग लगने लगी है। मुकुंदरा टाइगर रिजर्व के 35 किलोमीटर एरिया में फैला जंगल जल गया है। इस आग से करीब 4 किलोमीटर दूर बाघ-बाघिन थे, जो सुरक्षित हैं। फायर लाइन बनाते समय जेसीबी से चिंगारी उठी थी। 10 दमकल वाहनों की मदद से इतने बड़े एरिया में फैली जंगल की आग बुझाई गई। 4 पानी के टैंकर भी आग बुझाने में मददगार साबित हुए। कोटा अग्निशमन विभाग के चीफ फायर ऑफिसर राकेश व्यास ने कहा कि शुक्रवार दोपहर के बाद 3 बजे जंगल में आग लगने की सूचना मिली थी। जिला मुख्यालय सहित सांगोद, रामगंजमंडी, कनवास क्षेत्र से भी दमकल मंगाई गई। करीब 10 दमकल आग बुझाने में लगी रात 1 बजे जाकर आग पर काबू पाया जा सका।

महाराष्ट्र में राम नवमी को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। नागपूर मराठवाड़ा और मुंबई मे राम नवमी को लेकर विशेष अलर्ट जारी हुआ है। ड्रोन के जरिए राम नवमी के जुलूस पर कड़ी नजर रखी जाएगी। राम नवमी के दिन बड़े पैमाने पर पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती होगी।
कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में नेलोगी क्रॉस के पास सुबह करीब 3.30 बजे एक वैन के खड़े ट्रक से टकराने से 5 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान बागलकोट जिले के निवासियों के रूप में हुई है। घायलों को कलबुर्गी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कलबुर्गी एसपी ए श्रीनिवासुलु ने घटनास्थल का दौरा किया और जांच की। पुलिस ने नेलोगी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है।

Kalaburagi, Karnataka | Five people died and 10 injured after a van rammed into a parked truck near Nelogi Cross in Kalaburagi district at around 3.30 am. The deceased have been identified as residents of Bagalkote district. The injured have been admitted to Kalaburagi Hospital.… pic.twitter.com/3i04s2SNVF
दिल्ली से सटे नोएडा के गांव बहलोलपुर में कई झुग्गी झोंपड़ियों में आग लग गई है। फायर बिग्रेड की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। बचाव और राहत कार्य जारी है।

यूपी : नोएडा के गांव बहलोलपुर में कई झुग्गी झोंपड़ियों में आग लगी। फायर बिग्रेड की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर हैं, बचाव राहत जारी है। pic.twitter.com/xe48ryX4Rd
जम्मू-कश्मीर के पोरा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई है। BSF के जवानों ने देररात एक घुसपैठिए को मार गिराया। रात को इंटरनेशनल बॉर्डर पर LOC के पास संदिग्ध गतिविधि देखी गई तो जवानों ने 6 से 7 राउंड फायर किए। इसके बाद शांति होने सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो एक शख्स का शव मिल, जिसके शरीर पर गोलियों के निशान मिले।

Jammu: On the intervening night of 4 April/5 April 2025, alert BSF troops observed a suspicious movement across the IB (International Border) in Jammu border area & an intruder was observed crossing IB. He was challenged by the alert BSF troops but paid no heed & kept on moving.… pic.twitter.com/cPMg1TCLAU

Edited By
Rakesh Choudhary
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News