—विज्ञापन—
Breaking Latest News in Hindi: नमस्कार, आज 12 दिसंबर गुरुवार का दिन है। खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की बड़ी खबर पीएम मोदी और उनके कैबिनेट से जुड़ी है। आज मोदी कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक में कई निर्णय लिए जा सकते हैं। पूजा स्थल कानून की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ लाए अविश्वास प्रस्ताव पर इंडिया ब्लॉक ने बुधवार को प्रेस वार्ता की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा सभापति राज्यसभा में स्कूल के हेडमास्टर की तरह व्यवहार करते हैं। कभी सरकार की तारीफ में कसीदे पढ़ते हैं।
लोकसभा फिर से शुक्रवार सुबह 11 बजे से शुरू होगी, जहां सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रश्नकाल होगा। संविधान दिवस पर बहस दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बहस की शुरुआत करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, एचडी कुमारस्वामी, श्रीकांत शिंदे, शांभवी चौधरी, राजकुमार सांगवान, जीतन राम मांझी, अनुप्रिया पटेल और राजीव रंजन सिंह समेत एनडीए नेता बोलेंगे। सूत्रों ने कहा कि एनडीए सरकार आपातकाल, विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही फर्जी कहानी, कई संवैधानिक संशोधन और अन्य जैसे मुद्दों को उठाने जा रही है। बीजेपी के करीब 12-15 नेता बोलेंगे। पीएम 14 दिसंबर की शाम को संविधान के 75 साल की बहस पर जवाब देंगे।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में कहा कि आज हमें जनता की कुल 23 शिकायतें मिलीं, जिसमें से 19 शिकायतों का मौके पर समाधान हुआ है। 4 शिकायतें लंबित रखी गई हैं, जिनकी जांच के आदेश दिए गए हैं। कुछ होर्डिंग्स और प्रचार को लेकर भी बात सामने आई है। इसे लेकर हमने एक नीति बनाने की बात कही है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर कहा कि रामनाथ कोविंद (समिति के अध्यक्ष) से मैं इतना ही कहना चाहूंगा कि आज इस देश की GDP कितनी है ये भी उन्हें बताना चाहिए। ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ देश को कमजोर करेगा मजबूत नहीं करेगा। अगर ऐसी (‘वन नेशन, वन इलेक्शन’) स्थिति बनेगी तो इससे देश कमजोर होगा।
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर कहा कि चुनाव आयोग प्रधानमंत्री के इच्छानुसार दो राज्यों के चुनाव कभी एक साथ करते हैं तो कभी अलग-अलग करते हैं। हम ये चाहते हैं कि चुनाव की पूरी प्रक्रिया को नए तरीके से देखा जाए। मतदाता सूची में धांधली होती है। चुनाव आयोग विपक्षी दलों के साथ बैठता भी नहीं, न ही सवाल उठाता है। पूरी चुनाव की प्रक्रिया में गंभीर मंथन होना चाहिए। ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लोगों के मन में जो आशंका है उसका समाधान नहीं है।
शिवसेना (UBT) नेता अरविंद सावंत ने दिल्ली में ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ पर कहा कि इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की आवश्यकता है। यह आसान नहीं है। यह एक ऐसा विषय है जिस पर विस्तृत चर्चा की आवश्यकता है। मुझे लगता है कि इसके लिए अब संयुक्त संसदीय समिति की आवश्यकता है। उन्हें संयुक्त संसदीय समिति का गठन करना चाहिए। हर किसी के अपने-अपने विचार हैं। हमें देश के संघवाद, देश के लोकतंत्र… धर्म, भाषा, क्षेत्रवाद के संदर्भ में विविधता को समझना चाहिए।
भारतीय संविधान के 75 वर्ष कल यानि शुक्रवार को हो जाएंगे। इस उपलक्ष्य में संसद में चर्चा होगी। इसको लेकर बीजेपी ने अपने सभी संसद सदस्यों को व्हिप जारी किया है।
राज्यसभा में सोरोस मामले में बीजेपी के हंगामे के बाद राज्यसभा को स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद लोकसभा को भी हंगामे के चलते दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राकांपा प्रमुख अजित पवार पत्नी और प्रफुल्ल पटेल सहित पार्टी नेताओं के साथ संसद पहुंचे।
#watch | Delhi: Maharashtra Deputy CM and NCP chief Ajit Pawar along with his wife and party leaders including Praful Patel arrived at the parliament. pic.twitter.com/QKZQhphuik
— ANI (@ANI) December 12, 2024
#watch | Delhi: Maharashtra Deputy CM and NCP chief Ajit Pawar along with his wife and party leaders including Praful Patel arrived at the parliament. pic.twitter.com/QKZQhphuik
महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की नाराजगी के बीच सीएम देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे। वे कल से ही दिल्ली में है। इससे पहले अजित पवार भी संसद पहुंचे हैं।
राज्यसभा में सभापति मामले में विपक्ष के हंगामे के चलते सदन को दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया।
राहुल गांधी के हाथरस दौरे पर भाजपा नेता बलदेव सिंह औलाख ने कहा, हाथरस मामले को सीबीआई ने बंद कर दिया है। अब उन्हें वहां हालात को भड़काने की क्या जरूरत है? वह देश में अराजकता क्यों फैलाना चाहते हैं? जब तक योगी आदित्यनाथ सीएम हैं, राहुल गांधी के यूपी दौरे से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है, उन्होंने सिखों के खिलाफ उनके परिवार द्वारा किए गए अत्याचारों के लिए कभी माफी नहीं मांगी।
#watch | Rampur | On Rahul Gandhi’s visit to Hathras, BJP Leader Baldev Singh Aulakh says, “The Hathras issue has been closed by CBI. Why does he need to instigate the situation there now? Why does he want to spread anarchy in the country? Till Yogi Adityanatha is the CM… Rahul… pic.twitter.com/8EZYQo6u62

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। संसद परिसर में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन जारी है। इस बीच प्रियंका गांधी की अगुवाई में विपक्षी सांसदों ने देश नहीं बिकने देंगे के पोस्टर लहराए।
कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रेप पीड़िता से मिलने के लिए हाथरस के लिए रवाना हुए हैं। उनके यूपी के दौरे को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा वे दिग्भ्रमित है।
पंजाब-हरियाणा शंभू सीमा से ड्रोन वीडियो, जहां किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
#watch | Drone visuals from the Punjab-Haryana Shambhu border as farmers continue to protest over their various demands. pic.twitter.com/iqeiVsW3s6
— ANI (@ANI) December 12, 2024
#watch | Drone visuals from the Punjab-Haryana Shambhu border as farmers continue to protest over their various demands. pic.twitter.com/iqeiVsW3s6
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा, दिल्ली आंदोलन 2.0 को शुरू हुए 305 दिन हो चुके हैं और अमर अनशन को सात दिन हो चुके हैं। मंत्री गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं। हमें सरकार की बातचीत की मंशा के बारे में कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। सरकार किसानों से किए गए वादों को पूरा नहीं कर रही है। मैं सभी से विरोध में शामिल होने की अपील करता हूं।
#watch | Shambhu border: Farmer leader Sarwan Singh Pandher says, "It has been 305 days since Delhi Andolan 2.0 started and seven days since the 'Amar Anshan'. The ministers are making irresponsible statements. We have not received any proposal regarding the government's… pic.twitter.com/BSCgsa0HE2

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पेरिस पैरालंपिक पदक विजेता निशानेबाज अवनि लेखरा, मोना अग्रवाल और एथलीट सुंदर सिंह गुर्जर को सम्मानित किया।
#watch | Jaipur: Rajasthan CM Bhajanlal Sharma felicitates Paris Paralympic medalists shooters Avani Lekhara, Mona Agarwal and athlete Sundar Singh Gurjar. pic.twitter.com/kA4LjY8YaQ
— ANI (@ANI) December 12, 2024
#watch | Jaipur: Rajasthan CM Bhajanlal Sharma felicitates Paris Paralympic medalists shooters Avani Lekhara, Mona Agarwal and athlete Sundar Singh Gurjar. pic.twitter.com/kA4LjY8YaQ
महाराष्ट्र में कैबिनेट बंटवारे का फॅार्मूला तय हो चुका है। सूत्रों की मानें तो बीजेपी को 20, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 20 और अजित पवार की एनसीपी को 10 मंत्री पद दिए जाएंगे। बैठक का फॉर्मूला तय करने के लिए बुधवार को सीएम देवेंद्र फडणवीस ने गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक की थी।
असम के दरांग जिले में एक महिला को सलवार कमीज पहनना भारी पड़ गया। यहां पर सबसे पहले उस पर 5 हजार का जुर्माना लगाया गया। इसके बाद उसे समाज से भी बहिष्कृत कर दिया। जिला आयुक्त कार्यालय के अनुसार घटना हाल ही में सिपाझार क्षेत्र के गोंगाजानी कुवोरी गांव में हुई।
दिल्ली में तापमान गिरने के कारण लोग रैन बसेरों में शरण लेते हैं। दिल्ली एम्स के पास रैन बसेरों से ली गई तस्वीरें।
#watch | People take refuge at a night shelter as temperature dips in Delhi (Visuals from a night shelter near AIIMS Delhi) pic.twitter.com/mBUSl7M5Jc
— ANI (@ANI) December 12, 2024
#watch | People take refuge at a night shelter as temperature dips in Delhi (Visuals from a night shelter near AIIMS Delhi) pic.twitter.com/mBUSl7M5Jc
दिल्ली में तापमान गिरने के कारण लोग रैन बसेरों में शरण ले रहे है। लाल किले के पास रैन बसेरे से ली गई तस्वीरें
#watch | People take refuge at a night shelter as temperature dips in Delhi(Visuals from a night shelter near Red Fort) pic.twitter.com/YO9lPeff8r
— ANI (@ANI) December 12, 2024
#watch | People take refuge at a night shelter as temperature dips in Delhi(Visuals from a night shelter near Red Fort) pic.twitter.com/YO9lPeff8r
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले में एक तेज गति से आ रही टैक्सी घुस गई। जयपुर के पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने बताया कि मुख्यमंत्री के काफिले की आवाजाही के दौरान प्रताप नगर इलाके में सिग्नल के बावजूद एक टैक्सी कार ने पुलिस की चेतावनी नहीं सुनी और तेजी से मुड़ गई। इसके कारण 7 लोग घायल हो गए। जबकि एक शख्स की मौत हो गई। हादसे में सीएम सुरक्षित हैं, उन्हें कोई चोट नहीं आई है।
Edited By
News24 हिंदी
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in