Breaking News LIVE: कोलंबिया में राहुल गांधी के बयान पर बवाल, बीजेपी बोली- विदेश में भारत का अपमान बंद करो – News18 Hindi

बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर करारा वार किया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सही हैं कि उनकी सोशल मीडिया मौजूदगी का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि उनके फॉलोअर्स और व्यूज़ फर्जी तौर पर बढ़ाए जाते हैं. मालवीय ने तंज कसा कि हर बार चुनाव परिणाम आने पर यह बुलबुला फूट जाता है और राहुल की कथित लोकप्रियता की असलियत सामने आ जाती है. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी बार-बार विदेश जाकर भारतीय लोकतंत्र और जनता को बदनाम करते हैं. मालवीय ने कहा कि राहुल को 90 से ज्यादा बार जनता ने नकारा है, फिर भी वे विदेशी एजेंसियों से भारतीय चुनावों में दखल की मांग करते हैं.
Once again, Rahul Gandhi goes abroad and runs down Indian democracy and her people, just because they have rejected him more than ninety times. In the run-up to 2024, the same man rushed to the world and sought the intervention of foreign agencies in Indian elections. Such a… pic.twitter.com/6Lrq98SP6Q
— Amit Malviya (@amitmalviya) October 2, 2025

पाकिस्तान में आतंकवाद लगातार गहराता जा रहा है. 2025 की तीसरी तिमाही में हिंसा की घटनाओं में 46% की बढ़ोतरी हुई है. सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज (CRSS) की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान आतंकवादी हमलों और ऑपरेशंस से जुड़ी 329 घटनाओं में 901 लोगों की जान गई और 599 घायल हुए. सबसे ज्यादा असर खैबर पख्तूनख्वा पर पड़ा, जहां 71% यानी 638 मौतें दर्ज की गईं. बलूचिस्तान में भी 230 से ज्यादा लोग मारे गए. रिपोर्ट कहती है कि देशभर की 96% आतंकी घटनाएं इन्हीं दो प्रांतों में हुईं. 901 मौतों में 516 आतंकवादी, 219 नागरिक और 166 सुरक्षाकर्मी शामिल हैं. ताजा हालात क्वेटा हमले से और बिगड़े, जिसमें 11 लोगों की जान गई.
दिल्ली की मशहूर लव कुश रामलीला इस बार बारिश की मार झेलती नजर आई. मैदान में जमा दर्शक अचानक हुई तेज बरसात से बचने के लिए कुर्सियों का सहारा लेते दिखे. भीगते हुए भीड़ ने उत्साह कम नहीं होने दिया और मंचन देखने में डटी रही. पुरानी दिल्ली के लाल किला मैदान में हर साल भव्य स्तर पर यह रामलीला आयोजित होती है.

पश्चिम बंगाल में विजयादशमी के दिन उत्सव की रौनक बारिश ने कम कर दी. गुरुवार को राज्य के कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश हुई, जिससे दुर्गा पूजा के अंतिम दिन होने वाले कार्यक्रम प्रभावित हुए. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे दबाव की वजह से छह अक्टूबर की सुबह तक दक्षिण बंगाल और तटीय जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. गोपालपुर और पारादीप के बीच यह सिस्टम ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटों को पार करेगा. कोलकाता, हावड़ा, दक्षिण 24 परगना, मेदिनीपुर और झाड़ग्राम समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार जैसे उत्तरी जिलों में भी अगले तीन दिनों तक मूसलाधार बारिश की आशंका जताई गई है. मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त चेतावनी दी है क्योंकि तटवर्ती इलाकों में 55 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
केरल के त्रिशूर में इतिहास बनने जा रहा है. केरल कलामंडलम की स्थापना के 95 साल बाद पहली बार एक मुस्लिम लड़की यहां कथकली नृत्य प्रस्तुत करने जा रही है. फोटोग्राफर निजाम अम्मास की 16 वर्षीय बेटी साबरी अपने साथियों के साथ मंच पर उतरेगी और ‘कृष्ण वेषम’ में परफॉर्म करेगी. साबरी ने कहा कि यह उसका सपना था और अब वह सच हो रहा है. वह दिनभर अभ्यास करती है और कथकली को ही अपना करियर बनाना चाहती है. उसने कहा कि उसे कथकली का जटिल मेकअप ‘चुट्टी’ सीखने में भी खास दिलचस्पी है.
साबरी 2021 में जब संस्थान ने लड़कियों के लिए दरवाजे खोले, तब दाखिला पाने वाली पहली मुस्लिम छात्रा बनी. शुरू में उम्र के कारण उसका आवेदन खारिज हुआ, लेकिन एक प्रशिक्षक की सिफारिश पर उसे दाखिला मिल गया. उसके पिता निजाम कहते हैं कि बेटी की जिज्ञासा और जुनून ने ही यह रास्ता बनाया. (PTI)
जयपुर: राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोलंबिया में दिए गए हालिया बयानों पर कहा, ‘राहुल गांधी बिना पढ़े कुछ भी अनर्गल बोल देते हैं, किसी भी राजनेता, खासकर विपक्ष के नेता को बिना पूरी जानकारी के कोई बयान नहीं देना चाहिए. लेकिन उन्होंने विदेश में जाकर अज्ञानता में जो कहा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निंदा की जानी चाहिए.’
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गांधी जयंती पर भुवनेश्वर के बोयनिका से हथकरघा उत्पाद खरीदे और लोगों से स्थानीय कारीगरों का समर्थन करने और ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को अपनाने का आग्रह किया.
On Gandhi Jayanti, Odisha CM Mohan Charan Majhi purchased handloom products from Boyanika in Bhubaneswar, urging people to support local artisans & embrace the spirit of ‘Vocal for Local’.
(Pics Source: Chief Minister’s Office) pic.twitter.com/FBEvrmfc9t
— ANI (@ANI) October 2, 2025

अगरतला में दशमी के अवसर पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने मां दुर्गा की विदाई पर भावुक संदेश दिया. उन्होंने कहा कि दशहरा अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है और त्रिपुरा में यह पर्व वर्षों से बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता रहा है. सीएम साहा ने कहा, ‘आज बहुत ही शुभ दिन है. हम सभी जानते हैं कि मां दुर्गा बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में आती हैं. एक तरफ मां के जाने का दुःख है, तो दूसरी तरफ सत्य की जीत की खुशी है.’ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की तारीफ करते हुए कहा कि जैसे पीएम देश को आगे ले जा रहे हैं, वैसे ही राज्य सरकार भी त्रिपुरा को विकास की राह पर आगे बढ़ा रही है. साहा ने संकल्प दोहराया कि ‘हम एक त्रिपुरा-श्रेष्ठ त्रिपुरा और एक भारत-श्रेष्ठ भारत बनाएंगे.’ उन्होंने सभी के सुख-समृद्धि की कामना भी की.
केंद्र सरकार ने नवंबर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर सिख श्रद्धालुओं के जत्थे को पाकिस्तान जाने की अनुमति दे दी है. सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा कारणों से पहले सरकार ने इस यात्रा को मंजूरी नहीं दी थी. बताया जाता है कि ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ के बाद यह यात्रा बंद कर दी गई थी. अब हालात की समीक्षा के बाद केंद्र ने जत्थे को पाकिस्तान जाने की अनुमति देने का निर्णय लिया है. इस फैसले के बाद सिख श्रद्धालु ननकाना साहिब समेत अन्य पवित्र गुरुद्वारों में जाकर गुरु नानक देव जी की जयंती पर मत्था टेक सकेंगे.
गुजरात के गोधरा में प्रशासन ने दशहरे के दिन अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई करते हुए तलावड़ी इलाके में लगभग 35 कब्जों को हटाया. जानकारी के मुताबिक, जिन निर्माणों को हटाया गया है, वे मार्च में भमैया गांव के शिव मंदिर में तोड़फोड़ और चोरी के आरोपियों द्वारा लगाए गए थे. प्रशासन ने कहा कि यह कार्रवाई असामाजिक तत्वों के कब्जे हटाने के लिए की गई है.
डिमॉलिशन अभियान के दौरान कड़ी पुलिस सुरक्षा तैनात की गई थी ताकि किसी भी तरह की अशांति न फैले. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि अवैध कब्जों को हटाने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा और कानून व्यवस्था के साथ समझौता नहीं किया जाएगा.
गांधी जयंती के अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह ने देशवासियों से अपील की है कि हर भारतीय परिवार साल में कम से कम 5,000 रुपये के खादी उत्पाद खरीदे.
अमित शाह ने कहा कि खादी और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने से न केवल रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, बल्कि यह आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी मजबूती देगा. उन्होंने कहा, ‘यदि हर भारतीय परिवार साल में 5,000 रुपये का खादी खरीदता है तो लाखों बुनकरों, कारीगरों और ग्रामीण परिवारों को आजीविका मिलेगी. यह महात्मा गांधी के विचारों को साकार करेगा.’
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘यह महात्मा गांधी ही थे जिन्होंने भारत की आत्मा को पहचाना. उन्होंने भारत के लोगों को जागरूक कर उन्हें अंग्रेजों के खिलाफ खड़ा किया… एक तरह से हम स्वतंत्रता आंदोलन को खादी और स्वदेशी से अलग नहीं कर सकते. उस समय भारत अंग्रेजी कपड़ा मिलों का बाजार था. देश को स्वदेशी और खादी की अवधारणा से परिचित कराकर, महात्मा गांधी ने न केवल स्वतंत्रता आंदोलन को गति दी, बल्कि कई गरीब लोगों के जीवन में रोशनी भी लाई. लंबे समय तक खादी और स्वदेशी दोनों को भुला दिया गया था. 2003 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, उन्होंने गुजरात में खादी को पुनर्जीवित करने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया… 2014 से आज तक खादी सैकड़ों गुना बढ़ गई है. आज कारोबार 1.7 अरब रुपये तक पहुँच गया है. मेरा मानना ​​है कि यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है.’
दिल्ली के जंतर मंतर पर बुधवार को कर्नाटक के खानाबदोश और ‘अस्पृश्य’ कहे जाने वाले समुदायों के हजारों लोग विरोध प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतरे. यह प्रदर्शन कर्नाटक की अस्पृश्य खानाबदोश समुदायों के महासंघ की ओर से आयोजित किया गया, जो 59 समुदायों का प्रतिनिधित्व करता है. इन समुदायों की आजीविका आज भी ज्यादातर भीख मांगने, सड़क कलाओं और घुमंतू श्रम पर निर्भर है.
प्रदर्शनकारी दिल्ली में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करना चाहते थे. हालांकि, उनके मुताबिक अभी तक उन्हें समय नहीं मिल पाया है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि राहुल गांधी फिलहाल विदेश दौरे पर हैं, जबकि खड़गे की तबीयत खराब होने के कारण वे उपलब्ध नहीं हैं.
महासंघ के स्थानीय नेता संदीप दास ने कहा कि, ‘दिल्ली में यह प्रदर्शन कर्नाटक में अनुसूचित जाति (एससी) के भीतर आंतरिक आरक्षण की लड़ाई का नया अध्याय है.’
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजयादशमी 2025 के अवसर पर लक्की नाला सैन्य चौकी में बहु-एजेंसी क्षमता अभ्यास और उसके बाद शस्त्र पूजन में हिस्सा लिया. उन्होंने कहा, ‘ये भारतीय संस्कृति है कि जहां किसान हल की पूजा करता है लोहार अपने औजार के सामने हाथ जोड़ता है. विद्यार्थी अपने पुस्तकों को अपने मस्तक से लगाता है…हमारे यहां हथियारों को कभी भी केवल हिंसा का साधन नहीं माना गया है हमारे लिए शस्त्र केवल एक हथियार नहीं है बल्कि हम मानते हैं कि ये शस्त्र धर्म की स्थापना करने के लिए साधन है….जब हम शस्त्र की पूजा करते हैं तो उसके साथ ही ये संकल्प लेते हैं कि इस शक्ति का प्रयोग केवल धर्म और न्याय की रक्षा के लिए किया जाएगा.’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के स्वास्थ्य को लेकर उनसे फोन पर बातचीत की. उन्होंने खरगे का हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘खरगे जी से बात की. उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं. उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए प्रार्थना करता हूं.’
गौरतलब है कि खरगे को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है.
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘सत्य, अहिंसा और सौहार्द के सिद्धांतों से भारत को एकजुट करने वाले बापू के आदर्श हमें नफरत के सामने शांति, भाईचारे, सच्चाई और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें सादर नमन.’
‘डंकी’ रूट के जरिये अवैध तरीके से लोगों को अमेरिका भेजने वाले मानव तस्करी गिरोह के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई की है. एजेंसी ने इस मामले में दो और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है.
चार्जशीट किए गए आरोपियों में सनी (निवासी- धर्मशाला, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश) और शुभम संधल उर्फ दीप हुंडी (निवासी- पीरागढ़ी, नई दिल्ली) शामिल हैं. दोनों पर अवैध मानव तस्करी और धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं.
NIA ने बताया कि दोनों आरोपियों को जुलाई 2025 में गिरफ्तार किया गया था. इससे करीब तीन महीने पहले इस केस के मुख्य आरोपी गगनदीप सिंह उर्फ गोल्डी को नई दिल्ली के तिलक नगर से पकड़ा गया था.
NIA की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने युवाओं को झूठे वादों और भारी रकम लेकर अवैध तरीके से ‘डंकी रूट’ से अमेरिका भेजने की कोशिश की थी. इस रैकेट के तार देश के कई राज्यों से जुड़े होने की बात सामने आई है.
विजयादशमी के अवसर पर पूजापुरा स्थित सरस्वती देवी मंदिर में विद्यारंभम समारोह का आयोजन किया गया.
#WATCH | Thiruvananthapuram, Kerala | Vidyarambham ceremony organised at Saraswathi Devi Temple in Poojapura on the occasion of Vijayadashami. pic.twitter.com/5EDymEUd5P
— ANI (@ANI) October 2, 2025

चंडीगढ़ सेक्टर-30 स्थित दशहरा ग्राउंड में शरारती तत्वों ने रावण के पुतलों में देर रात आग लगा दी. पुतला दशहरे के मुख्य कार्यक्रम के लिए तैयार किए गए था. अचानक लगी आग से वहां अफरातफरी मच गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया. हालांकि, आग लगने से पुतला पूरी तरह जलकर राख हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर राजघाट जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
#WATCH | Vice President CP Radhakrishnan pays tribute to #MahatmaGandhi at Raj Ghat, on his birth anniversary today.
(Source: DD) pic.twitter.com/FQbyur2cQe
— ANI (@ANI) October 2, 2025

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News